IAS Transfer: इन 23 आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी, देखें लिस्ट 

तीन राज्यों की ब्यूरोक्रेसी में बदलाव हुआ है। 20 से अधिक आईएएस आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है। शासकीय आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ पदस्थ किया गया है?
IAS Transfer 2026

तीन राज्यों में प्रशासनिक हलचल देखने को मिली है। तमिलनाडु में 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) हुआ है। गुजरात में चार और हरियाणा में 2 आईएएस अफसरों के प्रभार में बदलाव हुआ है। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। स्थानांतरण और नियुक्ति से संबंधित आदेश सरकार ने सोमवार को जारी किया है।

हरियाणा में स्वप्निल रवींद्र पाटिल, डिप्टी कमिश्नर, झज्जर को स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर, हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पद पर नियुक्त किया गया है। विशेष सचिव, हरियाणा सतर्कता विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। वर्षा खंगवाल को डीसी झज्जर पद पर नियुक्त किया गया है।

गुजरात आईएएस तबादला

डॉ. रतनकंवर, एच गधविचरण, हेल्थ कमिश्नर (ग्रामीण) और एक्स-ऑफिशियो हेल्थ मिशन को गांधीनगर के न्यूट्रिशन मिशन कमिश्नर पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।बी.ए शाह सेटेलमेंट कमिश्नर, लैंड रिकॉर्ड्स को डायरेक्टर ऑफ लैंड रिफॉर्म्स के कमिश्नर और सरकार के एक्स-ऑफिशियो, सचिव, रेवेन्यू डिपार्टमेंट के पद पर नियुक्त किया गया है।

आर्द्रा अग्रवाल, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग (प्लानिंग), सचिवालय को सेटेलमेंट कमिश्नर और डायरेक्टर ऑफ़ लैंड रिकॉर्ड्स पद का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है। अरविन्द वी. को संयुक्त सचिव, वित्त विभाग (बजट) सचिवालय पद पर नियुक्त किया गया है। वह अहमदाबाद में अतिरिक्त राज्य कर आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

तमिलनाडु आईएएस तबादला 

गगनदीप सिंह बेदी को अतिरिक्त मुख्य सचिव नगर पालिका प्रशासन और जल आपूर्ति विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। धीरू सत्यव्रत साहू को जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। टीएमटीपी अमूधा को अतिरिक्त मुख्य सचिव सहकारिता। खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के पद पर नियुक्त किया गया। डॉ एम वल्लालर को परिवहन विभाग के सरकारी सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ एस पलानीसामी को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

थिरु वी. दक्षिणामूर्ति को पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। सज्जन सिंह आर चव्हाण को युवा कल्याण और खेल विकास विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। जी.के अरुण सुंदर थायलान को पंजीकरण का महान निरीक्षक नियुक्त किया गया है। थिरू जी लक्ष्मीपति को वित्त विभाग में सरकार के संयुक्त सचिव पद पर तैनात किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews