IAS Transfer: नौकरशाही में फेरबदल, एक साथ हुआ 25 आईएएस अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी 

पश्चिम बंगाल में पड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला हुआ है। सचिव, विशेष सचिव और डीएम पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2026

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग के निर्देश पर एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer) हुआ है। एक ही दिन 26 आईएएस अफसरों को तबादला हुआ है। कई जिलों के डीएम कम- डीईओ भी बदले गए हैं। कई विभागों में नए सचिव और विशेष सचिव नियुक्त किए गए हैं। ट्रांसफर और पोस्टिंग से संबंधित आदेश कार्मिक प्रशासनिक सुधार विभाग ने बुधवार को जारी किया है।

आईएएस अधिकारी स्मिता पांडे एडिशनल डायरेक्टर जनरल NSATI को नगर आयुक्त केएमसी कोलकाता नॉर्थ पद पर नियुक्त किया गया है। कोलकाता साउथ डीईओ पद की जिम्मेदारी रंजीत कुमार को सौंपी गई है। इससे पहले वह स्टेट गजेटियर्स के  सचिव पद पर कार्यरत थे। वित्त विभाग में सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रही शिल्पा गौरसिया को नॉर्थ 24 परगना पद पर नियुक्त किया गया है।

इन जिलों के DM कम-DEO भी बदले 

आर अर्जुन कमीशन आयुक्त को स्थानांतरित करके मुर्शिदाबाद डीएम कम-डीईओ पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साउथ 24 परगना डीएम-सह-डीईओ पद पर अभिषेक कुमार तिवारी को नियुक्त किया गया है, वह पहले पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद पर कार्यरत थे। राजनवीर सिंह कपूर को डीएम कम-डीईओ मालदा पद पर भेजा गया है। दार्जिलिंग के डीएम-कम-डीईओ पद हरिशंकर पानीकर को नियुक्त किया गया है।

दक्षिण दिनाजपुर के डीएम-कम-डीईओ पद पर कार्यरत बाल सुब्रमण्यम टी को फिर से भेजा गया है। मयूरी वसु को अलीपुरद्वार का डीएम-कम-डीईओ बनाया गया है। नदिया डीएम-कम-डीईओ पद की जिम्मेदारी श्रीकांत पल्ली को मिली है। पूर्व बर्धमान डीएम-कम-डीईओ पद पर श्वेता अग्रवाल को नियुक्त किया गया है, जो पहले सोशल वेलफेयर पद पर के डायरेक्टर पद पर कार्यरत थे। उत्तर दिनाजपुर डीएम-कम-डीईओ पद पर विवेक कुमार, जलपाईगुड़ी डीएम-कम-डीईओ पद पर संदीप कुमार घोष और कूचबेहार डीएम-कम-डीईओ पद पर नितिन यादव को पदस्थ किया गया है।

इन आईएएस अफसरों को भी मिला नया पदभार 

  • सुमित गुप्ता को आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
  • पूर्व वर्धमान डीएम पद पर कार्यरत आयशा रानी को यूडी एंड एमए डिपार्टमेंट में सेक्रेटरी पद पर पदस्थ किया गया है।
  • साउथ 24 परगना डीएम पद पर कार्यरत अरविंद कुमार मीणा को एमए एंड एमई डिपार्टमेंट के सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • मुर्शिदाबाद डीएम पद पर कार्यरत सुंदर सुरेंद्र कुमार मीणा को वरिष्ठ विशेष सचिव कृषि विभाग पद पर नियुक्त किया गया है।
  • स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट के वरिष्ठ विशेष सचिव पद पर निखिल निर्मल को पदस्थ किया गया है, जो पहले नदिया के डीएम पद के जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
  • अंशुल गुप्ता को यूडी एंड एमडी डिपार्टमेंट का सीनियर स्पेशल सेक्रेटरी बनाया गया है।
  • मालदा डीएम पद पर कार्यरत डॉ प्रति गोयल को वरिष्ठ विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पद की जिम्मेदारी दी गई है।
  • नॉर्थ 24 परगना के डीएम पद पर कार्य सियाद एन को विशेष सचिव, पी एंड आरडी डिपार्टमेंट पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • शिवाले अभिजीत तुकाराम अलीपुरद्वार डीएम को विशेष सचिव एनिमल रिसोर्सेस डेवलपमेंट पद पर नियुक्त किया गया है।
  • कूचबेहार डीएम पद पर कार्यरत राजू मिश्रा को विशेष सचिव ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट पद पर पदस्थ किया गया है।
  • मास एजुकेशन एक्सटेंशन एंड लाइब्रेरी सर्विसेज डिपार्मेंट के विशेष सचिव पद पर कार्यरत रवि प्रकाश मीणा को नियुक्त किया गया है, जो पहले जलपाईगुड़ी डीएम पद पर कार्यरत थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews