IAS Transfer: राज्य में चली तबादला एक्सप्रेस, 5 आईएएस अफसरों को मिला नया पदभार, आदेश जारी

राज्य में एक साथ 5 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। आइए जानें किसे कहाँ और क्या जिम्मेदारी मिली है?
IAS Transfer 2026

IAS Transfer

तमिलनाडु में नौकरशाही फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने एक साथ पांच आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद मुख्य सचिव एस. मुरुगनांथम ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी कर दिया है। जिसके तहत आयुक्त और निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव किया गया है।

14 जनवरी को जारी शासकीय आदेश के तहत टेक्निकल एजुकेशन का नया निदेशक आईएएस अधिकारी डॉ एस विसकान को बनाया गया है। इससे पहले वह प्रबंध निदेशक, तमिलनाडु राज्य वाणिज्यिक निगम का पदभार संभाल रहे थे। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है।

तकनीकी शिक्षा आयुक्त बदले गए

आईएएस अधिकारी इनोसेंट दिव्या को तमिलनाडु पर्यटन विकास निगम में पर्यटन प्रबंध आयुक्त या निदेशक पद पर पदस्थ किया गया है। इससे पहले वह आयुक्त तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही थी। तमिलनाडु पर्यटन विकास निगम में पर्यटन प्रबंध निदेशक पद पर कार्यरत था. क्रिस्टुराज को स्थानांतरित करके तमिलनाडु स्टेट मोटर्स कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक का पदभार सौंपा गया है।

इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

आईएएस अधिकारी एस. उमा को चिकित्सा एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग का अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। इससे पहले वह सचिव स्पेशल प्रोजेक्ट्स इंप्लीमेंटेशन डिपार्टमेंट का पदभार संभाल रहीं थी। डिपार्टमेंट ऑफ़ हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट सचिव पद की जिम्मेदारी आईएएस अधिकारी टी रत्ना को सौंपी गई है, जो पहले अतिरिक्त सरकार सचिव ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग पद पर कार्यरत थी। वह के.एम सरयू का स्थान ग्रहण करने वाली हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews