IAS Transfer: राज्य सरकार ने एक साथ 5 आईएएस अफसरों को सौंपा नया पदभार, तबादला सूची जारी 

राज्य में एक साथ 5 आईएएस और 10 एसीएस अफसरों का ट्रांसफर हुआ है। कई जिलों के डीसी भी बदले गए हैं। सचिव और निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में फेरबदल हुआ है। आइए जानें किसे भेजा गया है?
IAS Transfer 2026

IAS Transfer

असम की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल (IAS Transfer) देखने को मिला है। राज्य सरकार ने 5 आईएएस समेत 15 प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को नया पदभार सौंपा है। चिरांग लखीमपुर, गोलाघाट, बजाली समेत कई जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले गए हैं। इसके अलावा कई विभागों में नए सचिव और आयुक्त भी नियुक्त किए गए हैं।  तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश कार्मिक विभाग ने बुधवार की रात जारी किया था।

आईएएस अधिकारी पार्थ प्रीतम मजूमदार को बजाली का नया जिला आयुक्त बनाया गया है। इससे पहले वह आयुक्त और सचिव, होम एंड पॉलीटिकल, महिला और बाल विकास विभाग पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके अलावा उन्हें एनआरसी असम के स्टेट को-ऑर्डिनेटर और डायरेक्टर के इंचार्ज के साथ ई-एफटी प्रोजेक्ट के सीईओ पद का प्रभार भी सौंपा गया था।

इन आईएएस अफसरों को भी नया पदभार मिला

  •  नरेंद्र कुमार को असम सरकार के सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय, दिसपुर पद पद नियुक्त किया गया है। मैनेजर डायरेक्टर, एआईआईडीसी पद का एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है।
  • आईएएस अधिकारी आदित्य विक्रम यादव अतिरिक्त सचिव, असम सरकार मुख्यमंत्री सचिवालय, दिसपुर और स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर असम इनलैंड वॉटर ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट सोसाइटी को लखीमपुर का नया जिला आयुक्त बनाया गया है।
  • प्रीति कुमारी जनरल को वेस्ट कार्बी, आंगलोंग का जिला आयुक्त बनाया गया है।
  • आयुषी जैन को दारांग का नया जिला आयुक्त बनाया गया है।

कई एसीएस अफसरों का भी तबादला हुआ 

पाबुली गुहैन, जिला आयुक्त दारांग को गोलाघाट का नया डीसी बनाया गया है। सारंगा पानी सरमा  जिला आयुक्त, वेस्ट कार्बी, आंगलोंग को स्थानांतरित करके ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट का नया सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें असम इंग्लैंड वाटर ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट सोसाइटी के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर पद का एडिशनल कंडीशनल चार्ज भी सौंपा गया है।

गौतम दास जिला आयुक्त बक्सा को स्थानांतरित करके पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग में सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया गया है। जतिन बोरा, जिला आयुक्त चित्रांग को स्थानांतरित करके सामान्य प्रशासन विभाग और इनोवेशन, इनक्यूबेशन और स्टार्टअप डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी पद का एडिशनल चार्ज दिया गया है। गोकुल चंद्र ब्रह्मा को चिरांग का नया डीसी बनाया गया है। धीरज साऊड को बक्सा का नया डीसी बनाया गया है। असम आईएएस और ACS तबादले की सूची नीचे दी गई है-

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews