IAS Transfer: फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, 6 आईएएस अफसर इधर से उधर, तबादला सूची जारी 

महाराष्ट्र और हरियाणा की ब्यूरोक्रेसी में बदलाव किया गया है। कई आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी मिली है। निदेशक और असिस्टेंट कलेक्टर समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ पदस्थ किया गया है? 
IAS Transfer 2026

IAS Transfer

एक ही दिन दो राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer) देखने को मिला है। महाराष्ट्र सरकार ने पांच आईएएस अफसरों के प्रभार में बदलाव किया है। वहीं हरियाणा में एक आईएएस अधिकारी का स्थानांतरण किया गया है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 15 अप्रैल को जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

बैच 2014 के आईएएस अधिकारी डॉ. बी एन पाटिल, पर्यटन निदेशक मुंबई को स्थानांतरित करके प्रोजेक्ट डायरेक्टर, RUSHA, हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन डिपार्मेंट मुंबई पद पर नियुक्त किया गया है। मैग्नेश जोशी, डिप्टी डायरेक्टर जनरल, YASHADA, पुणे को स्थानांतरित करके पर्यटन का नया निदेशक बनाया गया।

महाराष्ट्र में इन आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी 

  •  कुलदीप जगनाम को अतिरिक्त नगर आयुक्त, पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम, पिंपरी पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जिला परिषद सोलापुर पद पर कार्यरत थे।
  • कुशल जैन जिला परिषद सोलापुर के सीईओ पद पर नियुक्त किया गया है।  पहले वह प्रोजेक्ट ऑफिसर, आईटीडीपी अहेरी और अहेरी सबडिवीजन के अतिरिक्त असिस्टेंट कलेक्टर पद पर कार्यरत थे।
  • बैच 2023 के आईएएस अधिकारी रवैयाह डोंगरे को प्रोजेक्ट ऑफिसर आईटीडीपी, पंधारकावड़ा पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें केलापुर सबडिवीजन, यवतमाल के असिस्टेंट कलेक्टर पद की जिम्मेदारी दी गई है।

हरियाणा आईएएस तबादला 

हरियाणा सरकार ने बैच 2004 के आईएएस अधिकारी शेखर विद्यार्थी को डायरेक्टर जनरल, फायर सर्विस के पद का आतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वर्तमान में वह आयुक्त एवं सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग के पद पर कार्यरत हैँ। इसी के साथ आईएएस अधिकारी सतबीर सिंह को कार्यभार से मुक्त किया गया है।ट्रांसफर संबंधित आदेश बुधवार को हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने जारी किया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews