IAS Transfer : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS समेत 44 अफसरों का ट्रांसफर, आदेश जारी, जानिए किसे कहां मिली पोस्टिंग

ias transfer 2025

Bihar IAS Transfer 2024 : बिहार में मंगलवार रात को राज्य की नीतिश कुमार सरकार द्वारा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 26 भारतीय प्रशासनिक सेवा और बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए है। शामिल हैं। इनमें कुछ अफसरों को प्रमोशन मिला है तो कुछ नई जगह पोस्टिंग दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिन अधिकारियों का ट्रांसपर किया गया उनमें IAS के साथ-साथ बिहार प्रशासनिक सेवा के भी 18 अधिकारी शामिल हैं। इनमें एसडीओ से लेकर आयुक्त तक का ट्रांसफर किया गया है। इस फेरबदल को आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

इन आईएएस अफसरों के तबादले

  • सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा द्वारा अधिसूचना के अनुसार, वैशाली जिले में तैनात अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी विनोद कुमार सिंह को पूर्णिया नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।
  • पूर्णिया के नगर आयुक्त आरिफ अहसन (IAS) को नगर विकास एवं आवास विभाग, पटना के संयुक्त सचिव ।
  • पूर्णिया में तैनात अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मुमुक्षु कुमार चौधरी को सहरसा नगर निगम का आयुक्त ।
  • नालंदा के नगर आयुक्त तरनजोत सिंह (IAS) को मत्स्य, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, पटना का निदेशक ।
  • रोहतास के उप विकास आयुक्त शेखर आनंद (IAS) को नालंदा का नगर आयुक्त ।
  • मधेपुरा के उपविकास आयुक्त नितिन कुमार सिंह (IAS) को भागलपुर के नगर आयुक्त ।
  • भागलपुर के वर्तमान नगर आयुक्त योगेश कुमार को उद्योग विभाग के सचिव ।
  • सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह को बेगूसराय के नगर आयुक्त ।
  • दरभंगा की सदर अनुमंडल पदाधिकाी चंद्रिमा अत्री को महुआ का अनुमंडल पदाधिकारी।
  • स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त सचिव अलंकृता पांडे को स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार राज्य महिला विकास निगर के कार्यपालक निदेशक और बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइट के परियोजना निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

IAS TRANSFER LIST

BAS TRANSFER LIST

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews