IAS Transfer: राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस आधिकारिकों का हुआ तबादला, आदेश जारी, देखें लिस्ट

लोकसभा चुनाव के बीच राज्य में 2 आईएएस और 2 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
IAS Transfer 2024

IAS Transfer 2024: लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा में कई आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला किया है। स्थानंतरण के संबंध में नायब सिंह सैनी की सरकार ने अलग-अलग आदेश जारी किया गया है। 2 आईएएस अफसरों और 2 HCS अधिकारी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

अतिरिक्त प्रमुख कार्यकारी अधिकारी, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद में कार्यरत पार्थ गुप्ता को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मुख्य कार्यकारी अधिकारी, फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के पद की जिम्मेदारी सौंप गई है।
ias transfer
अश्विनी कुमार गुप्ता, एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर HSIIDC को एचएसवीपी पंचकूला में मुख्य सतर्कता अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।
ias transfer
इसी के साथ राज्य में लोकसभा चुनाव के दौरान 5  आईएएस आधिकारिकों का ट्रांसफ़र हो चुका है। इससे पहले आईएएस सचिन गुप्ता, यश गर्ग और सुशील श्रवण का तबादला किया गया था।

इन 2 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव के बीच राज्य में दो राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला किया गया है। सुभीता ढाका, सीईओ, जिला परिषद झाझर और डीआरडीए सीईओ के पद से हटाकर गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी, गुरुग्राम में एडिशनल सीईओ के पद पर नियुक्त किया गया है।सुशील कुमार को जिला म्युनिसिपल कमिश्नर कैथल से हटाकर सब डिविजनल ऑफीसर (सिविल) कैथल पद पर नियुक्त किया गया है।
ias transfer ias transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews