IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, राज्य में हुए 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले, मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी, देखें लिस्ट 

15 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। सरकारी विभागों के सचिव और संयुक्त सचिव के प्रभार में भी बदलाव किया गया है।
IAS Transfer 2024

IAS Transfer 2024: तमिलनाडु सरकार ने राज्य में बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। 15 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में 16 जुलाई की शाम पब्लिक डिपार्टमेंट में नोटिस जारी कर दिया है। अगले आदेश तक  सभी अफसर अपने नए पदभार को संभालेंगे। डॉ एल सुब्रमण्यम और थिरु ए शिवगणम  के पोस्टिंग के संबंध में अलग से आदेश जारी किया जाएगा।

टीएमटी जे एन मैरी स्वर्णा, अरियालूर जिला कलेक्टर को स्थानांतरित करते हुए सरकार गृह, निषेध और उत्पाद शुल्क विभाग के संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।आईएएस थिरु श्रवण कुमार जाटवथ, पूर्व कलेक्टर को आवास एवं शहरी विकास में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात किया गया है। टीएमटी एस मधुमथी को स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव पद पर तैनात किया गया है।

डॉ राधाकृष्णन को अतिरिक्त मुख्य सचिव, ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन पद से स्थानांतरित करते हुए सरकार, सहकारिता, खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ. के. गोपाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव, सहकारिता खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को अतिरिक्त मुख्य सचिव, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य मछुआरा कल्याण विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर तैनात किया गया है। साथ ही थिरु मंगत राम शर्मा का अतिरिक्त प्रभार भी इन्हें सौंपा गया है। 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews