IAS TRANSFER : नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 9 आईएएस अफसर इधर से उधर, कईयों को अतिरिक्त प्रभार, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी?

राज्यपाल के प्रमुख सचिव सास्वत मिश्रा को ओडिशा राज्य कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) के अध्यक्ष के अतिरिक्त प्रभार के साथ वित्त और ऊर्जा विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया जाएगा।
ias transfer 2025

Odisha IAS Transfer : ओडिशा में भाजपा सरकार बनने के बाद बुधवार देर रात बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।राज्य सरकार ने नौ वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को स्थानांतरित कर उन्हें नई नियुक्तियां दी।इसमें कई अधिकारियों को विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन और लोक शिकायत (जीए-पीजी) विभाग द्वारा जारी आदेश भी जारी कर दिया गया है।

जानिए किस आईएएस को क्या सौंपी जिम्मेदारी?

  •  मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) निकुंज बिहारी धल के पास IDCO के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार।
  • एसीएस सुरेंद्र कुमार को GA-PG विभाग और पर्यटन विभाग के ACS के रूप में वर्तमान पोस्टिंग के अलावा संसदीय कार्य विभाग का प्रभार।
  • वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जी मथिवथनन को गोपबंधु प्रशासन अकादमी, भुवनेश्वर में प्रशिक्षण समन्वय के महानिदेशक ।
  • उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव हेमंत शर्मा को ओडिशा औद्योगिक संवर्धन और निवेश निगम (IPOCOL) के अध्यक्ष के अतिरिक्त प्रभार ।MS और ME विभाग के प्रमुख सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार ।
  • कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव उषा पाधी को वाणिज्य और परिवहन विभाग के अतिरिक्त प्रभार ।आवास और शहरी विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार ।
  • राज्यपाल के प्रमुख सचिव सास्वत मिश्रा को ओडिशा राज्य कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) के अध्यक्ष के अतिरिक्त प्रभार के साथ वित्त और ऊर्जा विभागों का अतिरिक्त प्रभार ।
  • 1996 बैच के आईएएस अधिकारी विशाल कुमार देव को ओडिशा वन विकास निगम (OFDC) के अध्यक्ष के अतिरिक्त प्रभार के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी विभाग के प्रमुख सचिव ।
  • भास्कर ज्योति सरमा को खेल और युवा सेवा विभाग का सचिव।
  •  आर. विनील कृष्णा को भूमि रिकॉर्ड और निपटान विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews