
Punjab IAS Transfer : पंजाब में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। राज्य की भगवंत मान सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 3 अफसरों को इधर से उधर किया है। ट्रांसफर किए गए अधिकारियों में डीके तिवारी, कमल किशोर यादव व वरुण रूजम शामिल है।
खस बात ये है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद पंजाब में लगातार प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है।हाल ही में तीन आईपीएस अधिकारियों समेत 94 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया था। इनमें 65 डीएसपी शामिल थे।इनमें वह डीएसपी भी शामिल है जो हाल ही में प्रमोट हुए थे लेकिन अभी तक उन्हें पोस्टिंग नहीं दी गई थी।
पंजाब आईएएस अफसरों के तबादले
- 1994 बैच के आईएएस अधिकारी डीके तिवारी को परिवहन विभाग से संसदीय कार्य विभाग में भेजा गया है।
- 2004 के आईएएस अधिकारी वरुण रूजम को आबकारी आयुक्त, पंजाब एवं कर आयुक्त, पंजाब से हटाकर परिवहन विभाग में प्रशासनिक सचिव के अलावा आबकारी एवं कर विभाग के आयुक्त के तौर पर नियुक्त किया गया है।
- 2005 के आईएएस अधिकारी कमल किशोर यादव को प्रशासनिक सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के साथ प्रशासनिक सचिव, निवेश प्रोत्साहन विभाग के अलावा प्रशासनिक सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग प्रोत्साहन विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है।
Order Copy

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

