घर और दुकान का किराया Paytm से भरते हैं तो होगा 10,000 रुपये का फायदा, करना होगा ये

घर और दुकान का किराया Paytm से भरते हैं तो होगा 10,000 रुपये का फायदा, करना होगा ये

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  देश की सबसे बड़ी ई वॉलेट कंपनी पेटीएम (Paytm) अपने यूजर्स को समय समय पर नए ऑफर देती रहती है।  कंपनी के कैशबैक ऑफर का सबको इन्तजार रहता है।  इस बार पेटीएम (Paytm) ने घर और  दुकान का किराया भरने वाले लोगों के लिए बड़ा ऑफर दिया है। पेटीएम (Paytm) का नए ऑफर के मुताबिक यदि आपघर और दुकान  का किराया पेटीएम (Paytm) से भरते हैं तो आपको 10,000 रुपये का फायदा होगा।

पेटीएम (Paytm) ने घर और दुकान के किराये के भुगतान के लिए नई सुविधा दी है।  आप कंपनी के रेंट पेमेंट फीचर के जरिये यदि क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 10,000 रुपये का कैशबैक ऑफर मिलेगा।  इसके अलावा नए और पुराने यूजर पेटीएम (Paytm) के जरिये पेमेंट करने पर क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले बैंक से भी इनाम पा सकते हैं।

पेमेंट करने के कई ऑप्शन 

पेटीएम (Paytm) के मुताबिक किराये का भुगतान मकान मालिक या दुकान मालिक के बैंक खाते में यूपीआई एड्रेस में किया जा सकता है इसके साथ साथ पेटीएम (Paytm) यूपीआई, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से भी पेमेंट किया जा सकता है।   कंपनी क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 1 प्रतिशत की न्यूनतम फ़ीस में से एक की पेशकश भी करती है।

यूजर को मिलेगा कैशबैक या रिवार्ड्स 

गौरतलब है कि कंपनी ने कुछ समय पहले ही ये नया फीचर लांच किया है।  जिससे दुकान और मकान का किराया भरने वाले लोगों की परेशानी को कम किया जा सकता है। पेटीएम (Paytm) यूजर्स यदि क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो उसे 1 प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज देना होगा जिसके बदले में उसे कैशबैक या रिवार्ड्स मिलेंगे।

आपको करना होगा ये 

घर या दुकान का किराया भुगतान करने के लिए आपको सबसे पहले पेटीएम (Paytm) एप पर जाना होगा।  फिर आपको शो मोर पर क्लिक करना होगा।  इसके बाद आपको भुगतान बिल पर जाना होगा फिर किराया भुगतान पर क्लिक कर दें।  यहाँ आपको ऑप्शन मिलेंगे और अपनी पसंद और सुविधा के हिसाब से किराया भुगतान कर दें।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews