मॉल जाना है तो कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवाना अनिवार्य, राज्य सरकार ने जारी किए निर्देश

मॉल जाना है तो कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवाना अनिवार्य, राज्य सरकार ने जारी किए निर्देश

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में कमी आई है और इसे देखते हुए सरकार ने प्रतिबंधों में ढील देने का फैसला किया है। रविवार से मॉल खुलने जा रहे हैं, साथ ही रेस्‍टोरेंट भी 50 फीसदी क्षमता के साथ रात 10 बजे तक खुल सकेंगे। लेकिन मॉल में  उन्हीं लोगों को एंट्री मिलेगी जो कोविड वैक्‍सीन की दोनों डोज ले चुके हैं।

दरोगा की फ़रमाइश मुझसे दोस्ती करोगी, एएसपी ने किया लाइन अटैच

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कैबिनेट की बैठक के बाद जानकारी देते हुए कहा कि 15 अगस्त से हम राज्य में और रियायतें देने जा रहे हैं। जो लोग कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके है वो अब लोकल ट्रेनों में सफर कर सकेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार ने लोगों को मासिक या त्रिमासिक पास जारी करने के निर्देश दे दिए हैं। लोकल ट्रेन में सफर करने के लिए भी कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लेना जरूरी होगा। इसी के साथ 15  अगस्त से मॉल भी खोल दिए जाएंगे। साथ ही रेस्टॉरेंट्स को भी 50 फीसदी क्षमता के साथ रात 10 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। इसी के साथ चेतावनी दी गई है कि ये रियायतें तभी तक हैं जब तक कोरोना के मामलों पर अंकुश लगा रहता है। अगर इसमें वृद्धि देखी गई तो सरकार को फिर कड़े कदम उठाने होंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews