धरती के स्वर्ग “कश्मीर” की खूबसूरती देखना चाहते हैं तो IRCTC के इस टूर प्लान को अवश्य देखें

धरती के स्वर्ग “कश्मीर” की खूबसूरती देखना चाहते हैं तो IRCTC के इस टूर प्लान को अवश्य देखें

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। घूमने और अपने देश की खूबसूरती देखने के शौकीनों के लिए IRCTC कश्मीर का शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में अपनी सीट बुक कराकर आप धरती के स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर की खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं।  IRCTC ने टूर पैकेज की पूरी डिटेल अपनी आधिकारिक वेबसाइट और ट्विटर हैंडिल पर दी है।

IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने पिछले दिनों कश्मीर के लिए टूर पैकेज (IRCTC Kashmir Tour Packages) अनाउंस किया था। टूर पैकेज 5 रात, 6 दिन का है। इस एयर टूर पैकेज की कीमत प्रति व्यक्ति 29,410/- रुपये है। टूर की शुरुआत 17 मई 2022 को होगी। इसलिए यदि आप श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसी खूबसूरत जगहों के नजारे देखना चाहते हैं तो आपके लिए ये अच्छा मौका है।

ये भी पढ़ें – IRCTC : रात में अकेली ट्रेन में कर रहीं हैं सफर, रेलवे की ये सुविधा बनेगी हमसफर

यदि आप इस टूर पैकेज का फायदा  उठाने से चूक गए हैं तो IRCTC कश्मीर घूमने का एक और चांस दे रहा है।  IRCTC का नया टूर पैकेज 01 जून को शुरू होगा। 7 दिन /6 रात की ये हवाई यात्रा का किराया प्रति व्यक्ति 32,600/- रुपये रखा गया है।  इस टूर में IRCTC श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम की खूबसूरत पहाड़ों, झरनों, वादियों की सैर कराएगी।

ये भी पढ़ें – The Kashmir Files के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने की नई फिल्म को घोषणा, ये होगा नाम

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews