धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं या गर्मी में पहाड़ों पर, IRCTC के ये टूर पैकेज आपकी जर्नी को बनायेंगे शानदार

धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं या गर्मी में पहाड़ों पर, IRCTC के ये टूर पैकेज आपकी जर्नी को बनायेंगे शानदार

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मौसम के हिसाब से IRCTC टूर पैकेज बनाता है और लोगों के घूमने के शौक को पूरा करता है।  देश के अधिकांश हिस्से इस समय गर्मी की चपेट में हैं। लोग इससे बचाव के लिए ठंडे  क्षेत्रों में घूमने का प्लान बनाते हैं, कुछ लोग पहाड़ी क्षेत्रों में धार्मिक यात्रा पर भी जाना चाहते हैं। IRCTC ने कुछ ऐसे ही शानदार टूर पैकेज बनाये हैं जो आपको धार्मिक यात्रा भी कराएँगे और पहाड़ी, ठन्डे क्षेत्रों की सैर भी कराएँगे। यदि आप भी इन गर्मियों में कुछ ऐसा प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है।

Indian Railway Catering & Tourism Corporation (IRCTC) ने स्वदेश दर्शन नार्थ इंडिया (IRCTC North India Tour Packages) टूर पैकेज प्लान किया है। 8 दिन/7 रात के इस टूर पैकेज में IRCTC आगरा, मथुरा, माता वैष्णो देवी और अमृतसर जैसे देश के प्रसिद्द धार्मिक स्थलों की सैर करायेगा।  इस टूर पैकेज की कीमत (किराया) 18,120/- रुपये प्रति व्यक्ति है। IRCTC ने इस टूर के लिए बोर्डिंग और डे बोर्डिंग की सुविधा तिरुपति/रानीगुंटा, विजयवाड़ा और सिकंदराबाद स्टेशनों पर दी है।  ये स्पेशल ट्रेन 27 मई को तिरुपति/रानीगुंटा से शाम 4 बजे रवाना होगी।

ये भी पढ़ें – Share Market : बाजार खुलते ही धड़ाम, Sensex और Nifty में बड़ी गिरावट

IRCTC ने आपको उत्तराखंड घुमाने का भी टूर पैकज (IRCTC Uttarakhand Tour Packages) बनाया है। इस टूर पैकेज में IRCTC देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश और हरिद्वार घुमायेगा। 5 दिन/4 रात के इस टूर का किराया 23,635/- रुपये प्रति व्यक्ति तय की गई है।  IRCTC आपको ये यात्रा हवाई मार्ग से कराएगा। ये टूर 27 मई 2022 को शुरू होगा और 31 मई को ख़त्म हो जायेगा।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी की कीमत में उछाल, सोना पुराने रेट पर

IRCTC आपको नार्थ ईस्ट (IRCTC North East Tour Packages) में मौजूद पहाड़ी क्षेत्र भी घुमा रहा है , यदि आप इस क्षेत्र की खूबसूरत वादियों की सैर करबा चाहते हैं तो IRCTC के इस प्लान को देखिये। 7 दिन/6 रात के इस टूर पैकेज की कीमत 40,600 प्रति व्यक्ति है।  इसमें आपको गोहाटी, कांजीरंगा, शिलांग, डवकी साहिर अन्य खूबसूरत पहाड़ी पर्यटन स्थल, पहाड़, नदियां, झरने  देखने को मिलेंगे। ये टूर पैकेज 27 अप्रैल 2022 को शुरू होगा और 3 मई 2022 को ख़त्म होगा।

ये भी पढ़ें – Bleeding Gums : ब्रश करते समय क्या आपके भी मसूड़ों में से आता है खून?

इनमें से कोई भी पैकेज का आप फायदा उठाकर गर्मियों में ठंडी जगहों पर घूमने का लाभ ले सकते हैं।  इन सभी टूर पैकेजेज की जानकारी IRCTC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर उपलब्ध कराई है। आप इसे देखकर अपने परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews