IIT बाबा ने गांजे को लेकर मीडिया के सवालों पर कहा, आज मेरा जन्मदिन है मैं खुश रहना चाहता हूँ..

पुलिस ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि IIT बाबा आत्महत्या कर सकते हैं। जब हम लोकेशन मालूम करने के बाद होटल पहुंचे तो IIT बाबा ने कहा कि मैं गांजे का सेवन करता हूं और वह मेरे पास है, चूँकि गांजा पीना और रखना अपराध है, इसलिए NDPS एक्ट के तहत गांजा जब्त कर IIT बाबा को गिरफ्तार किया गया।
IIT Baba's birthday

IIT Baba’s birthday: आईआईटी बाबा अभय सिंह एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं, इस बार वे महाकुंभ या फिर उनके द्वारा कही जाने वाली आध्यात्मिक बातों की वजह से चर्चा में नहीं हैं, उनकी चर्चा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाने के कारण हो रही है, आज जयपुर पुलिस ने आईआईटी बाबा अभय सिंह को एक होटल से गिरफ्तार किया उनके बैग से गांजा और अन्य नशीले पदार्थ पुलिस को मिले हैं, हालाँकि पुलिस ने बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया, लेकिन आईआईटी बाबा से जब मीडिया से सवाल किये तो उनकी बेबाकी देखने लायक थी।

प्रयागराज महाकुंभ में मेन स्ट्रीम मीडिया और यू ट्यूबर्स से चर्चा करते समय आईआईटी बाबा अभय सिंह जिस अंदाज में जवाब देते थे आज भी पुलिस गिरफ़्तारी के बाद भी वैसे ही दिखाई दिए, बहुत कम समय से बहुत अधिक प्रसिद्ध हो जाने वाले आईआईटी बाबा हर समय मलंग की तरह बेफिक्र ही दिखाई देते हैं, जयपुर की शिप्रा पथ थाना पुलिस ने जब रिद्धि सिद्धि पार्क क्लासिक होटल से उनको गिरफ्तार किया तो उनके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी।

जयपुर पुलिस ने होटल से IIT बाबा को गिरफ्तार किया 

पुलिस ने जब उनसे पूछा कि आपने आत्महत्या कर लेने जैसे पोस्ट क्यों की? तो उन्होंने बड़ी ही बेफिक्री से कह दिया कि मैं नशा करता हूँ गांजा पीता उसी में कुछ कह दिया होगा, उनके इस बयान से पुलिस के कान खड़े हो गए, पुलिस ने बाबा के बैग की और कमरे की तलाशी ली तो उसमें गांजा और अन्य कुछ नशीले पदार्थ मिले।

NDPS की धाराओं में गिरफ़्तारी, जमानत पर छोड़ा 

पुलिस आईआईटी बाबा को थाने ले आई और एनडीपीएस की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया, लेकिन पुलिस ने धाराओं के आधार पर गांजे की कम मात्रा मिलने के कारण आई आईटी बाबा की जमानत पर थाने से ही छोड़ दिया, आईआईटी बाबा की गिरफ़्तारी की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से फिर तेजी से वायरल हो गई।

हाँ मैं गांजा पीता हूँ सभी साधु लोग पीते है इसमें नया क्या है ?

मीडिया ने जब आईआईटी बाबा से गांजा रखने पर सवाल किया तो उन्होंने बहुत ही बेफिक्रअंदाज में कहा मैं क्या कह सकता हूँ कानून ही ऐसा है, उन्होंने आगे कहा आज तो मेरा जन्मदिन है मैं खुश रहना चाहता हूँ … सवालों का जवाब देते हुए कहा हाँ मैं गांजा पीता हूँ सभी साधु लोग पीते है इसमें नया क्या है ?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews