IMD Alert: नया सिस्टम सक्रिय, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में 30 जनवरी तक बारिश, 5 राज्यों में ओलावृष्टि, पड़ाहों पर बर्फबारी, फरवरी से बदलेगा मौसम

weather alert today

IMD Alert Today 2023: आज 28 जनवरी शनिवार को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से मौसम के मिजाज (Weather Today) के फिर बदले के आसार हैं।भारतीय मौसम विभाग ने 30 जनवरी तक देश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और बूंदाबांदी तो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 29 एवं 30 जनवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, वही उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश का अनुमान है।

IMD मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है।इसके तहत 29 और 30 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की/मध्यम बारिश की संभावना है, वही 29 और 30 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि के भी आसार बन रहे है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान में 28 और 29 और पश्चिम राजस्थान में 29 जनवरी को ओलावृष्टि की संभावना है।अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

इन राज्यों में ओलावृष्टि का अलर्ट

IMD मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में 20-30 किमी प्रति घंटे की तेज़ सतही हवा चलने के साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की, मध्यम से लेकर मूसलाधार वर्षा हो सकती है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 और 30 तारीख को और दिल्ली राजस्थान में 28 और 29 तारीख को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। । वही 29 और 30 तारीख को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और  पूर्वी राजस्थान में 28 और 29 तारीख को और पश्चिम राजस्थान में 29 जनवरी को छिटपुट ओलावृष्टि के आसार है।

क्या कहता है मौसम विभाग

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, एक ट्रफ रेखा पंजाब से होते हुए हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश होते हुए विदर्भ तक जा रही है, वही आज शनिवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालय तक पहुंच सकता है। अगले 24 घंटों के दौरान 29 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात की उम्मीद है, देश के उत्तर पश्चिमी, मध्य और पूर्वी हिस्सों में 29 जनवरी से न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।

जानें राज्यों का हाल

  • हिमाचल प्रदेश के 29 व 30 जनवरी को चंबा, कांगड़ा कुल्लू, मंडी, शिमला, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले के लिए भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 29 व 30 जनवरी को भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं नैनीताल में भी बर्फबारी और देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे, हालांकि मौसम साफ रहेगा ।अधिकतम तापमान 22 एवं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वही 29 जनवरी को बूंदाबांदी होने से 30 और 31 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक ही रहने का अनुमान है। आज  दिल्ली-NCR में ठिठुरन रहेगी, इस दौरान दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है।
  • उत्तर प्रदेश में 30 जनवरी तक बारिश के आसार है। पश्चिमी यूपी में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, वही पूर्वी यूपी में भी बूंदाबांदी के आसार है। 31 जनवरी के बाद फिर मौसम बदलेगा और ठंड का एक और दौर आने के आसार है। वहीं बिहार में अभी फरवरी तक सर्दी का सितम जारी रहेगा।
  • 29 जनवरी को दक्षिण पश्चिम राजस्थान को छोड़कर अधिकांश स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है, इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है,वही आज अधिकतर जिलों में पाला पड़ने की संभावना है।
  • आज से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ-साथ बारिश तेजी हो सकती है।वही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है।
  • 29-30 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद ठंड फिर यूटर्न ले सकती है।
  • जम्मू कश्मीर गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 31 जनवरी तक बर्फबारी के साथ-साथ बारिश के आसार हैं। राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति जारी रहने और उसके बाद कम होने की उम्मीद है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews