IMD Alert : यूपी, उत्तराखंड, बिहार सहित कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

IMD Alert : यूपी, उत्तराखंड, बिहार सहित कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मानसून की बढ़ती सक्रियता (IMD Alert) ने देश के कई हिस्सों को पानी से तरबतर कर दिया है। कई राज्यों के बहुत से जिले बाढ़ और जलभराव से जूझ रहे हैं , इस बीच भारी बारिश का दौर अभी थमा नहीं है। अभी भी कई स्थानों पर भारी से तेज तो कहीं भारी से हलकी बारिश जारी है।

भारत मौसम विभाग ( India Meteorological Department) ने आने वाले 24 घंटों के लिए जारी पूर्वानुमान के तहत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश पंजाब के उत्तरी इलाकों सहित मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश (IMD Rain)की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें – MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ का असर, 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 6 संभागों में बिजली गिरने का अलर्ट, कई सिस्टम एक्टिव

मौसम विभाग (IMD Monsoon) ने इसके अलावा  दक्षिण पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तर पूर्व भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की सम्भावना (IMD Rain Alert) भी जताई है।

ये भी पढ़ें – 15वें राष्ट्रपति के लिए मतगणना जारी, मुर्मू के गांव में जश्न की तैयारी, लड्डू बनना शुरू

मौसम विभाग ने बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश और बिजली चमकने/गिरने का अलर्ट जारी किया है। उधर दिल्ली में बादल छाए रहने एवं हलकी से माध्यम बारिश होने की उम्मीद है।  मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 26 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहने के अनुमान है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी में 5000 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा तेजी, सोना भी महंगा

उधर निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तर और मध्य मध्य प्रदेश, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और असम, अरुणाचल प्रदेश, तटीय क्षेत्रों, ओडिशा, विदर्भ और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें – National Herald Case : कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

शेष पूर्वोत्तर भारत, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण और गोवा, आंतरिक ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, केरल, लक्षद्वीप, उत्तरी बिहार के कुछ हिस्सों, दक्षिण बिहार, झारखंड और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार के शेष हिस्सों, लद्दाख, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews