IMD: उत्तर-पश्चिम सहित हिमालय इलाके में बारिश के आसार, पूर्व और दक्षिण भारत में कहर बरपाएगी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा मौसम का पूर्वानुमान एक बार फिर जारी कर दिया गया है। कई इलाकों में बारिश और कई जगह भीषण गर्मी का अलर्ट है।
IMD

IMD Weather Alert: इन दिनों देश में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है दूसरी तरफ बारिश का दौर जारी है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा एक बार फिर मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक देश के पूर्वी और दक्षिणी प्रायद्विपीय इलाकों में अगले 5 दिनों तक हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। वहीं उत्तर पश्चिम के राज्यों में तीन से चार दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

जिन इलाकों में गर्मी देखने को मिलेगी उनमें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्य शामिल है। वहीं उत्तर पश्चिम के राज्यों में बीते दिनों से चल रही बारिश के बाद आगे भी बारिश का दौर देखने को मिलेगा।

यहां बरसेंगे बादल

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 27 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं का दौर भी देखने को मिलेगा। वहीं 28 अप्रैल तक पश्चिम भारत में और 27 अप्रैल तक मध्य भारत में इस तरह का मौसम बना रहेगा। इन जगहों पर बूंदाबांदी और हल्की से तेज बारिश देखने को मिलेगी।

IMD

यहां बाढ़ और भूस्खलन का खतरा

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत में मूसलाधार बारिश हो सकती है। 28 से 30 अप्रैल तक इन हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया गया है। बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग द्वारा आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के संकेत दिए गए हैं।

IMDIMD

यहां पड़ेगी भीषण गर्मी

पूर्व और दक्षिणी क्षेत्रों में हीट वेव का असर देखने को मिल रहा है। जिस तरह से गर्मी बढ़ रही है उसे देखकर आने वाले समय में गंभीर गर्मी पड़ने के आसार जताए गए हैं। महाराष्ट्र और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम के पैटर्न में अचानक बदलाव आया जो नुकसानदायक साबित हो सकता है। ओले गिरने का सबसे ज्यादा असर फसलों पर होगा क्योंकि इससे यह खराब हो सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews