IMD ने चक्रवात का अलर्ट जारी किया, कई राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान, जाने अपने राज्य का हाल

IMD ने चक्रवात का अलर्ट जारी किया, कई राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान, जाने अपने राज्य का हाल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के अधिकांश राज्यों में अब मौसम बदल रहा है। दिन में धूप खिली हुई है जिससे पारा चढ़ रहा है और गर्मी का अहसास हो रहा है तो वहीं शाम ढलते ही हलकी हलकी सर्दी का अहसास होने लगता है। इसी बिच बंगाल की खाड़ी की कड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र ने एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत दिए है।  मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात (IMD cyclonic activities) में बदल सकता है जिसके परिणामस्वरूप कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने अपनी डेली ब्रीफिंग (IMD Daily Weather Report) में कहा है कि एक कम दबाब का क्षेत्र आज उत्तरी अंडमान सागर पर दक्षिण अंडमान सागर को जोड़ते हुए दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में बन रहा है। इसके 24 अक्टूबर तक पश्चिम-मध्य और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान (IMD cyclonic systems) में बदल जाने की संभावना है।  मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में मध्य महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना के दक्षिणी आंतरिक इलाकों में भारी बारिश हुई।

ये भी पढ़ें – MP Weather : मौसम में बदलाव, दिन में गर्मी, रात को गुलाबी सर्दी, जानें पूर्वानुमान

IMD के मुताबिक हिमालय पर आ रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले सप्ताह से गंगा के मैदानी क्षेत्र में दिखाई देने की संभावना है। वहीं बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा कम दबाव का क्षेत्र सप्ताह के अंत तक चक्रवात में बदल सकता है।  चक्रवात की आशंका को देखते हुए ओडिशा सरकार ने 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं, साथ ही राज्य ने अपने तटीय जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें – MP: सरकार का बड़ा ऐलान, पहली से आठवीं तक के शिक्षकों को टैबलेट के लिए मिलेंगे 10 हजार

मौसम विभाग (IMD Forecast) के मुताबिक अरब सागर में भी कर्नाटक और कोंकण तट के पास निचले क्षोभमंडल में एक नया चक्रवाती दबाव केंद्र बनता दिख रहा है, इसके साथ पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बन रही है, जिससे अगले सप्ताह देश के कई राज्यों में बारिश संभावना बन रही है। आईएमडी ने 21 अक्टूबर तक महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश (IMD Heavy Rain Alert) का पूर्वानुमान जताया है।

ये भी पढ़ें – Indian Railways Update : आज रद्द रहेंगी 159 ट्रेन, IRCTC ने जारी की लिस्ट

उधर पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू हो गई है, हालाँकि मौसम विभाग ने पुर्वानुमान जताया है कि दिवाली तक देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में 3 दिनों तक मौसम खराब बने रहने के आसार हैं, मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews