Rajasthan Weather : बुधवार को मौसम में दिखेगा बदलाव, कई जिलों में छाएंगे बादल, हल्की बारिश-तेज हवा, 15 के बाद बढ़ेगी गर्मी, जानें IMD अपडेट

weather update

Rajasthan Weather Forecast Today : राजस्थान में बुधवार 13 मार्च से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान जयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग के बीकानेर, जैसलमेर, चूरू, गंगानगर, सीकर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ और फलौदी में बादल छाए रहेंगे । कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का भी अनुमान है। इससे दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट होगी। लेकिन 14 मार्च को इस सिस्टम का असर खत्म होने लगेगा, हवा का रूख भी बदल जाएगा।आगामी दिनों में धीरे-धीरे तापमान बढ़ोतरी होगी और मौसम शुष्क रहने से गर्मी का असर भी तेज होने लगेगा। ।

13 मार्च को कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार

  • राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 12 मार्च की शाम से प्रदेश में मौसम में बदलाव होगा और कहीं कहीं बादल छाएंगे।पश्चिमी विक्षोभ के असर से 13 मार्च को पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, गंगानगर, सीकर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ और फलौदी, नागौर सहित आसपास के जिलों में बादल छाने के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
  • जोधपुर, जयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में 13 मार्च को बादल छाए रहने और छिटपुट स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बारिश के संकेत है, शेष भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 15 मार्च के बाद फिर तापमान बढ़ने लगेगा और गर्मी का असर तेज होगा। । पश्चिम से गर्म हवाएं चलने से 16-17 मार्च से गर्मी तेज होने लगेगी। इस दौरान दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर जा सकता है।

इन जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार

  • सोमवार को प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। डूंगरपुर में सर्वाधिक 35.4 डिसे, जोधपुर में 33.5 डिसे, सवाई माधोपुर में 33.4 डिसे, फतेहपुर में 33.3 डिसे और भीलवाड़ा में भी 33.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
  • अजमेर, अलवर, जयपुर, सीकर, कोटा, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, बीकानेर, धौलपुर में भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। बीकानेर, चूरू, फलौदी, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, डूंगरपुर, उदयपुर और कोटा में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews