IMD Weather Alert : दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में छाया रहेगा कोहरा, द्रश्यता होगी प्रभावित, अलर्ट जारी, नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा मौसम

IMD Weather Update Today

IMD Weather Update Today 27 December 2023 : मौसम में बढ़ रही सर्दी ने जहाँ ठिठुरन बढ़ा दी है वहीं कई जगह कोहरे ने शहरों को अपनी आगोश में ले लिया है, मौसम विभाग ने भी अगले चार दिनों तक यानि 31 दिसंबर तक राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है।

देश के इन राज्यों पर छाएगी कोहरे की घनी चादर 

भारत मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आने वाले 3-4 दिनों तक दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में घना कोहरा छाया रहेगा, मौसम विभाग ने कहा कि कोहरे से उत्तर प्रदेश के कुछ जिले भी प्रभावित होंगे।

कोहरे का असर यहाँ भी, द्रश्यता होगी प्रभावित 

उधर आईएमडी ने ओडिशा, उत्तराखंड, असम, मेघालय और नागालैंड के साथ साथ पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में द्रश्यता प्रभावित होने का अनुमान जताया है, मौसम विभाग की मानें तो जम्मू कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में भी घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

नया पश्चिमी विक्षोभ लायेगा बारिश 

आईएमडी ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 30 दिसंबर से बन रहा है जिसके उत्तर पश्चिम को प्रभावित करने की पूरी संभावना है, इसके प्रभाव से पूर्वी हवाएं चलेंगी और 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत में हल्की बारिश होने की संभावना है।

जम्मू कश्मीर में होगी बर्फ़बारी 

मौसम विभाग ने 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, मौसम विभाग ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में 1-2 जनवरी को बदल छाए रहने और बर्फ़बारी के आसार भी हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews