12 फरवरी 2024 IMD मौसम अपडेट : बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र में गरज के साथ बारिश की संभावना, छतीसगढ़ में ओलावृष्टि के आसार

Weather Update

IMD Weather Update Today 12 February 2024 : देश के मौसम में सर्दी अभी अपना असर फिर दिखा रही है, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि वैलेंटाइन डे वाले दिन यानि 14 फरवरी तक बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों मेंगरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी यहाँ बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

बारिश, ओलावृष्टि, शीतलहर की संभावना 

आईएमडी ने कहा कि आज और कल उत्तरी छत्तीसगढ़ में अलग-अलग ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके अलावा अगले कुछ दिनों तक ओडिशा, तेलंगाना और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति भी बन सकती है।

न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे वृद्धि होगी। अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। इसी के साथ अगले 5 दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है।

दिल्ली के मौसम का ऐसा रहा हाल 

मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का पिछले 24 घंटों का हाल बताते हुए कहा कि राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा। आईएमडी ने आज सोमवार को न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews