15 फरवरी 2024 IMD मौसम अपडेट: हिमालयी क्षेत्र में बर्फ़बारी और बारिश की संभावना, दिल्ली में मौसम साफ, 20 फरवरी को होगा परिवर्तन

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 15 February 2024 : देश के अधिकांश राज्यों में ठंड फिर से लौट आई है, कहीं बारिश हो रही है तो कहीं बर्फ़बारी, भारत मौसम विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में पूर्वानुमान जारी किया है कि 17 से 21 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल में बर्फ़बारी की संभावना 

IMD ने कहा कि ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 18 फरवरी, 2024 को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर प्रतिचक्रवात के प्रभाव के चलते बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश हो सकती है।

दिल्ली एनसीआर में 20 को बदलेगा मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में अभी मौसम साफ़ है आज गुरुवार को भी धूप खिली रही, जिसने लोगों को राहत दी है लेकिन रात के समु कोहरा छाने की संभावना है जो सर्दी में इजाफा करेगा, आई एमडी ने कहा कि ये स्थितियां कुछ दिन बनी रह सकती हैं , मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में 20 फरवरी को बारिश की संभावना जताई है।

ऐसा रहेगा दिल्ली का तापमान 

मौसम विभाग ने कहा है कि इस सप्ताह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है वहीं अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, IMD ने 19 फरवरी तक सुबह के समय धुंध छाए रहने की भी संभावना जताई है।

ये है स्काईमेट का पूर्वानुमान 

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने अनुमान लगाया है कि 17 फरवरी से मौसम एक बार फिर बदलेगा, दिल्ली में ठंडी हवाएं चलने के आसार हैं जिससे लोगों को सर्दी का फिर अहसास होगा , स्काईमेट ने कहा कि चूँकि पहाड़ों पर देर से बर्फ़बारी शुरू हुई है इस वजह से अभी ठंड जारी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews