16 फरवरी 2024 IMD मौसम अपडेट: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में आंधी और बर्फबारी, इन राज्यों में बारिश की चेतावनी 

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 16 February 2024 : देश का मौसम फिर करवट ले रहा है, कई राज्यों में एक बार फिर बारिश की संभावना बन रही है , इसकी वजह से 17 फरवरी को सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ, अलग अलग राज्यों के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र अपने अपने राज्यों में 18 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव के अलर्ट जारी कर रहे हैं।

इन राज्यों में आंधी, बारिश और बर्फ़बारी की चेतावनी 

IMD ने पूर्वानुमान में बताया कि नया पश्चिमी विक्षोभ 17 फरवरी से सक्रिय होने वाला है जिसके प्रभाव से 17 से 20 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में और 19 से 21 फरवरी तक उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। आईएमडी ने ये भी कहा है कि ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 18 से 20 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में और 19 और 20 फरवरी को उत्तराखंड में गरज के साथ, आंधी, बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

पंजाब , हरियाणा में आंधी, बिजली और ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना 

आईएमडी ने बताया कि 18 से 20 फरवरी के दौरान पंजाब में, 19 से 21 फरवरी के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 19 फरवरी को राजस्थान में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ ताज हवाएं चलेंगी, आंधी, बिजली और ओलावृष्टि के साथ छिटपुट से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश 

मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान एक चक्रवाती परिसंचरण छत्तीसगढ़ के मध्य भागों पर बना हुआ है और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से निचले क्षोभमंडल स्तर में इस परिसंचरण तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसके अतिरिक्त उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर बने प्रतिचक्रवात के कारण विदर्भ, उत्तरी छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान

आईएमडी के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है इसमें 2 से3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इस बीच अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद के दो दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews