IMD Weather Update: अगले 48 घंटों तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भारी बारिश,बर्फबारी की सम्भावना, देखें अपने राज्य का हाल

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 19 February 2024 : देश के मौसम में एक बार फिर बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे है, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए देश के अलग अलग हिस्सों के लिए मौसम की चेतावनी जारी की है, मौसम विभाग ने हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र में बारिश होने, बर्फ़बारी होने की संभावना जताई है साथ ही उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश की चेतावनी जारी की है।

IMD ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि आज से 21 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में आज और कल भारी बर्फबारी और बारिश होगी।

उत्तराखंड में ओलावृष्टि की संभावना 

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि आज जम्मू संभाग और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर और 20 फरवरी तक उत्तराखंड में ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा 20 से 23 फरवरी के बीच पूर्वोत्तर भारत में गरज और बिजली के साथ छिटपुट से लेकर हल्की से मध्यम बारिश या फिर बर्फबारी होने की संभावना है।

कई राज्यों में बारिश का अंदेशा  

आईएमडी ने 21 फरवरी तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews