2 फरवरी 2024 IMD मौसम अपडेट : पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार में घने कोहरे की संभावना, हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड में ओलावृष्टि के आसार

IMD Weather Update

IMD Weathrt Update Today 2 February 2024 : देश के मौसम में उतार चढाव जारी है, मौसम का मिजाज बदल रहा है, राजस्थान में जहाँ बारिश हो रही है तो दिल्ली बौछारों से भीग रही है, कुछ राज्य घने कोहरे से परेशान हैं तो कहीं बर्फ़बारी लोगों के जनजीवन को परेशान कर रही है मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान जताया है

देश के कुछ हिस्सों में रहेगा कोहरा, होगी बारिश 

आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि 3 फरवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 5 फरवरी, 2024 तक जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम वर्षा या फिर बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा, आज पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली में छिटपुट बारिश का अनुमान है। उधर आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान

आईएमडी के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

ये है राष्ट्रीय राजधानी के मौसम का हाल 

IMD के अपडेट के मुताबिक ठंडे मौसम के बीच शुक्रवार को सुबह दिल्ली में घने कोहरे की चादर छाई रही, जिससे कई इलाकों में दृश्यता प्रभावित हुई। मौसम विभाग ने कहा हैं कि अभी दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews