25 जनवरी 2024 IMD मौसम अपडेट : अगले 3 दिनों तक उत्तर भारत में कोल्ड डे का अलर्ट, दिल्ली में छाएगा घना कोहरा, देखें अपने राज्य का हाल

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 25 January 2024 : उत्तर भारत का मौसम अभी भी सर्द बना हुआ है, आईएमडी ने अपडेट जारी करते हुए कहा है कि 28 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में 28 जनवरी तक कोल्ड डे की स्थिति बनेगी।

IMD ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि कोल्ड डे के साथ साथ उत्तर भारत में घना कोहरा भी छाया रहेगा, आज गुरुवार को भी राजधानी दिल्ली में कई जगह घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते कई जगह द्रश्यता शून्य भी दर्ज की गई।  मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में अगले दो दिनों तक तेज ठंड रहेगी।

इन राज्यों में घने से बहुत घने कोहरे का अलर्ट 

आईएमडी ने 28 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात और सुबह कुछ घंटों के लिए घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इसके अलावा अगले कुछ दिनों तक उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

राजधानी दिल्ली का ऐसा है मौसम

राजधानी दिल्ली के मौसम का अपडेट जारी करते हुए आईएमडी ने बताया कि बुधवार को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा और अधिकतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री नीचे 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, आज गुरुवार को दिन की शुरुआत कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत के साथ हुई, क्योंकि शहर का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस था। IMD ने आज 25 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सिय रहने की संभावना है।

बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

IMD ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव के कारण 25 से 30 जनवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पूर्वी विदर्भ पर चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा सिक्किम में आज छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews