IMD Weather Update : राजधानी दिल्ली पर कोहरे की चादर, हवाई सेवा, ट्रेन सेवा बाधित, अगले 48 घंटों के लिए घने से ज्यादा घने कोहरे का अलर्ट, ऐसा रहेगा अन्य राज्यों का हाल

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 28 December 2023 : देश के अधिकांश हिस्से इन दिनों तेज सर्दी की चपेट में हैं, भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत में आने वाले 3-4 दिनों तक लगातार बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, राजधानी दिल्ली, पंजाब,  हरियाणा, चंडीगढ़ के साथ साथ उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से इससे प्रभावित रहेंगे, कोहरे के कारण द्रश्यता प्रभावित होगी, हवाई सेवा और ट्रेन सेवा भी प्रभावित होगी।

कहीं कोहरा छाएगा, कहीं होगी बारिश 

आईएमडी ने जम्मू कश्मीर, उत्तर पश्चिमी राजस्थान और उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग हिस्सों में भी घना कोहरा छाया रहने का अनुमान जताया है, इसके अतिरिक्त 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में हलकी छिटपुट बारिश होने की भी संभावना है।

तापमान में आयेगी गिरावट 

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, वहीं बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ, आतंरिक ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

राजधानी दिल्ली में सताएगी सर्दी 

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा जिससे हवाई सेवा (उड़ाने) और रेल सेवाएं प्रभावित हुई। आईएमडी ने आज गुरुवार और कल शुक्रवार की रात और फिर सुबह घने से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है, इस दौरान न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने का अनुमान है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews