IMD Weather Update : राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट, उत्तर भारत के अधिकांश शहर घने कोहरे की चपेट में

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 09 January 2024 : मौसम विभाग ने देश के उत्तरी क्षेत्र में अगले दो दिनों के दौरान शीतलहर चलने की संभावना जताई है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली जैसे राज्यों और राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 09 और 10 जनवरी को ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति यानि कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है।

नैनीताल से भी ठंडा रहा राजधानी दिल्ली का दिन 

भारत मौसम विभाग ने अपडेट जारी करते हुए बताया कि अभी सर्दी और सताएगी, उत्तर भारत तेज सर्दी से प्रभावित है, कोहरे और ठिठुरन ने मौसम को बहुत ठंडा गलन वाला कर दिया है, मौसम विभाग की माने तो सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान नैनीताल से भी कम रहा और सोमवार अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा सोमवार को तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, नैनीताल का थोडा अधिक 5.4 डिग्री सेल्सियस था।

देश के विभिन्न हिस्सों में कोहरा छाया रहेगा

आईएमडी के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत में घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है इसके बाद उसके बाद धीरे-धीरे कम होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में रात और सुबह के समय कोहरा रहेगा। सम्भावना जताई गई है कि अगले 4 दिनों तक अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा दिखाई देगा।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश 

IMD ने निचले क्षोभमंडल स्तर पर दक्षिणी श्रीलंका तट से उत्तरी तटीय तमिलनाडु तक बनी एक ट्रफ रेखा के प्रभाव से अगले 4-5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। इसके अलावा 09 और 10 जनवरी को तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट से भारी वर्षा होने की संभावना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews