IMD Weather Update : उत्तर भारत के राज्यों में घना कोहरा, दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

Weather Update Today

IMD Weather Update Today 14 December 2023 : देश में उत्तर भारत और दक्षिण भारत के राज्य अलग अलग मौसम से जूझ रहे हैं, उत्तर भारत में जहाँ कड़ाके की सर्दी पड़ रही है तो वहीँ दक्षिण भारत के राज्य अभी भी बारिश से परेशान हैं, आईएमडी ने आने वाले 24 से 48 घंटे तक उत्तर भारत के राज्यों में घने कोहरे और दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

कहाँ छाएगा कोहरा, कहाँ होगी बारिश?

भारत मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक अगले 24 घंटों तक पंजाब, हरियाणा, उत्तरी उत्तर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा उधर त्रिपुरा में भी ऐसे ही हालत बनेंगे।  मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 15 से 17 दिसंबर के बीच तमिलनाडु, माहे और केरल में कहीं कहीं गरज के साथ हलकी से भारी बारिश हो सकती है।

क्या है स्काई मेट का पूर्वानुमान?

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों में लक्षद्वीप में हलकी से मध्यम बारिश हो सकती है इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में और दक्षिण भारत के राज्यों केरल, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश में कहीं कहीं हलकी बारिश हो सकती है इसके अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना है।

कैसा रहेगा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जायेगा, अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान जारी करते हुए आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews