17 फरवरी 2024 IMD मौसम अपडेट: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में बारिश और सहित पहाड़ी राज्यों में बर्फ़बारी की संभावना, कहीं कहीं ओले गिरने के भी आसार

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 17 February 2024 :  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानि आईएमडी ने देश के विभिन्न राज्यों में भारी बारिश, बर्फ़बारी और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि आज 17 फरवरी से सक्रिय होने वाला नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को अधिक प्रभावित करेगा।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश 

आई एमडी ने कहा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 से 22 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा या बर्फबारी होने की संभावना है। इसी तरह 18 और 20 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर और 20 फरवरी को उत्तराखंड में भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं 19 फरवरी को इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की भी संभावना है।

इन पहाड़ी राज्यों में ओलावृष्टि की संभावना 

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि 18 फरवरी को जम्मू संभाग में, 18 और 19 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में और 18 से 20 फरवरी तक उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने का अनुमान है। आईएमडी ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 19 से 21 फरवरी तक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 से 22 फरवरी तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 20 से 22 फरवरी तक और उत्तरी राजस्थान में 19 से 20 फरवरी को छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

यहाँ चलेंगी 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं 

IMD ने अपडेट देते हुए कहा कि 18 से 20 फरवरी तक पंजाब में और 19 और 20 फरवरी को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में छिटपुट आंधी, बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ़्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसी के साथ साथ 19 से 20 फरवरी तक पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।

पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार में कोहरा  

मौसम विभाग ने कहा है कि 18 फरवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में और बिहार एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय कोहरे की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। आईएमडी ने कहा कि अगले 4 दिनों में पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews