IMD Weather Update: अरुणाचल, असम, मेघालय में भारी बारिश, बर्फ़बारी की संभावना, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गर्म हवाएं चलेंगी

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 02 April 2024 : देश में इस समय तीन तरह के मौसम देखने को मिल रहे हैं, कहीं बारिश हो रही है तो कहीं बर्फ़बारी है और कहीं तेज गर्म हवाओं ने अभी से परेशानी शुरू कर दी है, इसी बीच मौसम विभाग ने कहा है कि एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है जो एक बार फिर मौसम को प्रभावित करेगा।

पिछले 24 घंटों में कहीं तेज गर्मी , कहीं हुई बारिश और बर्फ़बारी 

भारत मौसम विज्ञाना विभाग ने आज दैनिक मौसम परिचर्चा में बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तरी आतंरिक कर्नाटक के अलग अलग हिस्सों में उष्ण लहर की स्थिति बनी रही यानि गर्म हवाएं चली लेकिन अरुणाचल प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई
पूर्वानुमान जारी करते हुए IMD ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में 2 से 6 अप्रैल के बीच अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा और बर्फ़बारी होने की संभावना हैं, असम और मेघालय में 2 से 4 और 5 अप्रैल को अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना हैं।

इन राज्यों में चलेंगी गर्म हवाएं 

इसी तरह उत्तरी आतंरिक कर्नाटक के अलग अलग इलाकों में 2 से 6 अप्रैल के दौरान उष्ण लहर चलने की संभावना है, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग अलग हिस्सों में 3-6 अप्रैल के दौरान उष्ण लहर चलने की संभावना है, झारखंड, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदे के अलग अलग इलाकों में 4-6 अप्रैल के दौरान उष्ण लहर चलने की संभावना है।

5 अप्रैल को फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ 

मौसम प्रणाली का अपडेट देते हुए आईएमडी ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसके चलते तीन दिनों तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश होगी, पंजाब हरियाणा दिल्ली राजस्थान में हल्की बारिश होगी, IMD ने बताया कि 5 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ आयेगा जिसके प्रभाव से पूर्वोत्तर भारत, अरुणाचल प्रदेश, असम ने हल्की वर्षा होगी, इसके अलावा असम मेघालय, अरुणाचल में भारी वर्षा और बर्फ़बारी भारी वर्षा की भी संभावना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews