12 मार्च 2024 IMD मौसम अपडेट: अगले 24 घंटों में पहाड़ी राज्यों में तूफान, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना, पूर्वोत्तर के राज्यों में होगी बारिश

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 12 March 2024 :  भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज अपनी दैनिक मौसम परिचर्चा में मौसम का पूर्वानुमान जताते हुए पश्चिमी हिमालयी पहाड़ी राज्य जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कल 13 मार्च को तूफान आने , ओलावृष्टि होने और बिजली गिरने की संभावना जताई है।

ऐसा रहा पिछले 24 घंटों का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हुई, असम और मेघालय, पंजाब, केरल और माहे में अलग अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई और जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में भी अलग अलग स्थानों पर हल्की वर्षा और बर्फ़बारी हुई।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान 

IMD ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 13 मार्च को तूफान आने, ओलावृष्टि होने और बिजली गिरने की संभावना है, उधर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी13 मार्च को छिटपुट हल्की वर्षा होने की संभावना है।

इन राज्यों के मौसम पर भी एक नजर 

आई एमडी के मुताबिक उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 12 से 14 मार्च और 16 मार्च के दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल में 13 से 17 मार्च के दौरान ओडिशा में 14 से 18 मार्च के दौरान, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 16 से 18 मार्च के दौरान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 18 मार्च को छिटपुट हल्की वर्षा होने की संभावना हैं।

दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय जो कर रहे मौसम प्रभावित 

मौसम प्रणाली की जानकरी दते हुए मौसम वैज्ञानिक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस समय दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के आसपास है और दूसरा ईरान और अफगानिस्तान के आसपास है, वहीं एक ट्रफ़ रेखा छत्तीसगढ़ से लेकर कर्नाटक तक है और एक अन्य ट्रफ़ रेखा नार्थ ईस्ट पर भी देखी जा सकती है।

अगले 7 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में वर्षा और बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 7 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। वहीं 13 से 15 मार्च तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में और बारिश की संभावना जताई गई है। इसी तरह अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण भारत के केरल और माहे में और अगले 3 दिनों के दौरान रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गर्म और आर्द्र मौसम बने रहने की संभावना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews