IMD Weather Update : 18 मार्च तक पूर्वी भारत और मध्य भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, दक्षिणी राज्यों में गर्मी

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 15 March 2024 :  भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज जारी मौसम अपडेट में बताया है कि कल 16 मार्च से 18 मार्च तक पूर्वी भारत और मध्य भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं 17 और 18 मार्च को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है।

पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश और बर्फ़बारी की संभावना 

आईएमडी ने पूर्वानुमान में बताया कि निचले क्षोभमंडल स्तर में कम वायुमंडलीय दबाव के कारण 20 मार्च तक गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक वर्षा की संभावना है। IMD के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी।

दिल्ली में आसमान साफ

मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने और तेज सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान लगाया है। आज का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

दक्षिण भारत में गर्मी

आईएमडी ने कहा कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। इसके अलावा अगले 4-5 दिनों के दौरान भी ऐसा ही बने रहने की संभावना है। दक्षिणी राज्यों में अगले 5 दिनों के दौरान केरल और माहे, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम और पश्चिम भारत का ऐसा है मौसम 

मौसम विभाग ने कहा कि अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा, उसके बाद तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान ओडिशा में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews