IMD Weather Update : विदर्भ, छत्तीसगढ़ और झारखंड में ओलावृष्टि की संभावना, 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है आंधी 

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 19 March 2024 :  भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों, विशेष रूप से पूर्वी,  मध्य और आसपास के प्रायद्वीपीय भारत में आज और कल गरज, बिजली और ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।

इन राज्यों में व्यापक वर्षा की संभावना 

IMD ने कहा कि चक्रवाती परिसंचरण और निचले क्षोभमंडल स्तर के कारण  21 मार्च तक गंगीय पश्चिम बंगाल,  ओडिशा,  झारखंड, विदर्भ,  छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक वर्षा होने की संभावना है।

यहाँ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना

आईएमडी ने देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश, तेज़ हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।, मौसम विभाग के अनुसार आज विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। इस बीच आज पूर्वी मध्य प्रदेश में भी 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।

पूर्वोत्तर के राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम 

पूर्वोत्तर क्षेत्र में 24 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट गरज और बिजली गिरने के साथ छिटपुट बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। 21 मार्च तक आंध्र प्रदेश, मराठवाड़ा और यनम के तटीय इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है

दिल्ली में मौसम साफ

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान साफ ​​रहेगा और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से चार डिग्री कम है।

पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश की संभावना 

IMD ने कहा कि 20 मार्च की रात से  एक ताजा पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होगा जिसके कारण 20 से 24 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews