IMD Weather Update : उत्तराखंड में ओलावृष्टि, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बर्फ़बारी की संभावना, ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 21 February 2024 : देश के मौसम में आक कहीं ओलावृष्टि होने तो कहीं बर्फ़बारी और बारिश की संभावना भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जताई है, IMD ने आज पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावनाजताई है। इसके अलावा आज उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और रात में बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने और तेज हवाएं चलने की संभावना IMD ने जताई है। आईएमडी ने कहा कि आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दिल्ली में अभी और होगी बारिश 

आईएमडी ने ये भी कहा है कि दिल्ली में फरवरी में अब तक पांच दिनों तक बारिश हुई है और यह सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है हालांकि पिछले साल फरवरी में दिल्ली में कोई बारिश का दिन दर्ज नहीं किया गया था।

देश के कुछ हिस्सों में बारिश

पूर्वानुमान जारी करते हुए आईएमडी ने कहा कि 22 फरवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा सहित पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में 22 फरवरी तक बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने 22 फरवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews