IMD Weather Update : फिर बदला मौसम का मिजाज, हिमाचल, उत्तराखंड, J&K, अरुणाचल में बारिश, बर्फ़बारी और ओलावृष्टि की संभावना

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 26 March 2024:  आज रात से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर मौसम में परिवर्तन दिखाई दे रहा है,पहाड़ी राज्यों में बारिश बर्फ़बारी और ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है, मौसम विभाग ने कहा है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 29 मार्च को भी सक्रिय होगा जिसके चलते भी मौसम प्रभावित होगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने मौसम बुलेटिन अपडेट में उल्लेख किया है कि आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में गरज के साथ बारिश जारी रहने की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में 29 मार्च तक बारिश होने की संभावना है।

हिमालय क्षेत्र में ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ

IMD एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में आने की संभावना है, जिससे 29 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी होगी। इस बीच 28 और 29 मार्च को हिमाचल प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है। आज अरुणाचल प्रदेश में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा और बर्फबारी की संभावना है।

दिल्ली में दिन में बादल छाये रहे

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

इन राज्यों में बारिश

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्र में एक चक्रवाती परिसंचरण के कारण आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में व्यापक रूप से हल्की वर्षा होने की संभावना है। 29 मार्च तक पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews