IMD Weather Update : पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बर्फ़बारी की चेतावनी, इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 29 February 2024 : देश का मौसम तेजी से बदलने वाला है आज रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में तेज बारिश और बर्फबारी होने की संभावना भारत मौसम विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में जताई है, मौसम विभाग ने कहा कि 1 से 3 मार्च तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में पहले दो दिनों में बहुत तीव्रता के साथ बारिश होगी।

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बर्फ़बारी की चेतावनी  

IMD ने बताया कि एक चक्रवाती परिसंचरण (cyclonic circulation) के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) पूर्वोत्तर ईरान और उसके आसपास निचले से ऊपरी क्षोभमंडल स्तर तक स्थित है। इसके प्रभाव से 1 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है और 2 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा या बर्फबारी होने की संभावना है।

बहुत ताकतवर बताया जा रहा नया पश्चिमी विक्षोभ 

आईएमडी ने कहा कि 1 और 2 मार्च को उत्तराखंड में छिटपुट भारी वर्षा/बर्फबारी की भी संभावना है। 1 और 2 मार्च को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है, IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि आज रात से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के बारे में मौसम विभाग पहले ही कह चुका है कि ये पिछले पश्चिमी विक्षोभ से बहुत ताकतवर है।

 पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में अच्छी बारिश 

IMD ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि 1 और 2 मार्च को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में गरज चमक के साथ छिटपुट से अच्छी बारिश होने की संभावना है इस दौरान तेज़ हवाएं भी चलेंगी जिनकी गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे होगी। इसके अलावा 1 और 2 मार्च को उत्तर पश्चिम भारत में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ सतही हवाएँ चलने की संभावना है।

अगले 7 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग ने कहा कि एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर बांग्लादेश और निचले क्षोभमंडल स्तर पर आसपास के इलाकों पर स्थित है। इसके प्रभाव से अगले 7 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा सहित अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews