IMD Weather Update: पहाड़ी राज्यों में बर्फ़बारी की संभावना, कई राज्यों में गर्म हवाएं चलने के भी आसार, देखें अपने राज्य का हाल

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 29 March 2024 : मौसम विभाग ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में अपडेट में मौसम के बदलते हुए मिजाज की जानकारी दी है, मौसम विभाग ने कहा है किपहाड़ी राज्यों सहित पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बारिश, बर्फ़बारी की संभावना हैं जबकि कुछ मैदानी राज्यों में ह्ग्राम हवाएं चलने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में यहाँ चली गर्म हवाएं 

IMD ने बताया कि पिछले 24 घंटों में त्रिपुरा में अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा और गुजरात क्षेत्र में अलग अलग हिस्सों में गर्म हवाएं चली और रातें गर्म रहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में गर्म हवाएंभी चलीं।

यहाँ भारी से बहुत भारी वर्षा के आसार 

आईएमडी ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में 30 मार्च और 1 अप्रैल को अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा बर्फ़बारी की संभावना हैं, असम, मेघालय में 30 मार्चसे 1 अप्रैल के दौरान छिटपुट से भारी वर्षा और 31 मार्च को छिटपुट से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना हैं, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 1 अप्रैल को अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश, बर्फ़बारी, ओलावृष्टि की संभावना 

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में 29 और 30 मार्च को और उत्तराखंड में 31 मार्च को अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा और बर्फ़बारी की संभावना हैं, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 29 और 30 मार्च को और उत्तराखंड में 29-31 मार्च के दौरान अलग अलग स्थाओं पर ओलावृष्टि होने की संभावना हैं।

अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम 

इसके अलावा मध्य प्रदेश, विदर्भ और उत्तरी आन्तरिक कर्नाटक में 29 और 30 मार्च को और रायलसीमा में और तेलंगाना में 1 अप्रैल और 2 अप्रैल को अलग अलग स्थानों परगर्म हवाएं चलने की संभावना हैं, उत्तर पश्चिम भारत में 29 से 31 मार्च के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा, तूफान की गतिविधि की संभावना है साथ ही 29 और 30 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है, पूर्वोत्तर भारत में 30 मार्च से 1 अप्रैल तक तीव्र वर्षा आंधी तूफान की तजा संभावना बन रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews