IMD Weather Update: अरुणाचल में भारी वर्षा व बर्फ़बारी, J&K, हिमाचल, उत्तराखंड में बिजली गिरने और तूफान की संभावना, ओलावृष्टि के आसार भी

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 30 March 2024:  भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए संभावना जताई है कि 31 मार्च तक उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त 30 मार्च से 1 अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में तीव्र वर्षा और तूफान का एक ताजा दौर का अनुमान भी है।

उत्तराखंड में ओलावृष्टि की आशंका 

IMD ने कहा कि आज और कल जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी के साथ-साथ छिटपुट तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में छिटपुट ओलावृष्टि का अनुमान है, जबकि उत्तराखंड में 31 मार्च तक ओलावृष्टि होने की संभावना है।

अरुणाचल में भारी बारिश और बर्फ़बारी की संभावना 

मौसम विभाग ने कहा कि 30 मार्च से 1 अप्रैल तक असम और मेघालय में छिटपुट भारी वर्षा के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट भारी वर्षा और बर्फबारी की अत्यधिक संभावना है। विशेष रूप से 31 मार्च को छिटपुट से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त 1 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा कहीं कहीं स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

अप्रैल मई में चलेगी लू, ओडिशा में बढ़ रहा तापमान

मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों तक ओडिशा में गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति की संभावना जताई है, मौसम विभाग के मुताबिक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है। IMD ने अप्रैल और मई के महीनों के दौरान तापमान के सामान्य से अधिक रहने और लू चलने की आशंका जताई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews