Weather Update Today: मौसम में बदलाव, दिल्ली-यूपी में तेज ठंड़-कोहरा, पहाड़ों पर बर्फबारी, इन राज्यों में 2 दिन तक बारिश का अलर्ट, जानें ताजा IMD अपडेट

up weather TODAY

Weather Update Today : नए साल से पहले देशभर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ दिल्ली-यूपी बिहार समेत उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट के साथ ठंड और कोहरे का प्रभाव देखने को मिल रहा है, वही दक्षिण के राज्यों में बारिश का दौर जारी है। इधर, पहाड़ी इलाकों पर भी बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। आज भारतीय मौसम विभाग नेआज 17 दिसंबर को केरल और तमिलनाडु के साथ कई इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इन राज्यों में आज बारिश-कोहरे की चेतावनी

मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, आज रविवार को दक्षिणी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश और केरल में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। तमिलनाडु के कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी , तेनकासी, विरुधुनगर, मयिलादुथुराई, नागापट्टिनम, तिरुवरुर, तंजावुर, पुदुक्कोट्टई जिले और कराईकल क्षेत्र रामनाथपुरम, शिवगंगई में मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद और गिलगित-बाल्टिस्तान में छिटपुट बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।

IMD मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है,  21 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। यूपी बिहार में आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और कोहरे के साथ शीतलहर चलेगी।  हरियाणा और पंजाब में आने वाले दिनों में दोनों राज्यों में कोहरा और छाने की उम्मीद है। इसके अलावा एमपी छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी ठंड के तीव्र दिसंबर अंत तक तेज होंगे।हालांकि 22-23 दिसंबर को नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 23 से 25 दिसंबर के बीच बारिश हो सकती है।

अगले 2 दिन राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि 17 और 18 दिसंबर, 2023 को असम, मेघालय और त्रिपुरा के लिए भारी कोहरा छा सकता है। 18 दिसंबर को केरल और माहे में कई स्थानों पर और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • 17 से 18 दिसंबर तक दक्षिण तमिलनाडु ,लक्षद्वीप और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है 17 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी तो उत्तरी पंजाब में भी हल्की बारिश हो सकती है।
  • 17 और 18 दिसंबर को गुजरात तट पर और उसके आसपास 25-35 किमी प्रति घंटे से लेकर 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज अपतटीय हवाएं चलने की संभावना है.
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews