IMD Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में बारिश, इन राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी, देखें अपने राज्य का हाल

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 20 February 2024 :  देश के मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है, पहाड़ी राज्यों में बर्फ़बारी हो रही है, कुछ राज्य अभी भी बारिश से भीग रहे हैं, कहीं ओले गिर रहे हैं तो कहीं अभी भी कोहरा दिखाई दे रहा है, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी मौसम में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं साथ ही कुछ राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है

भारी बारिश के साथ शुरू हुई दिल्ली एनसीआर की सुबह 

मौसम विभाग द्वारा जारी की गई अपडेट के मुताबिक आज मंगलवार को जब दिल्ली एनसीआर के लोगों ने आंख खोली तो उन्हें भारी बारिश का सामना करना पड़ा, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज दिल्ली एनसीआर में बारिश जारी रहेगी IMD ने कहा कि दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश जारी रहेगी।

अगले 24 घंटों में ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम 

मौसम कार्यालय ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि में 21 फरवरी को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की बारिश या फिर बूंदाबांदी की संभावना है, मौसम विभाग ने कहा कि आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस औ न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

जम्मू कश्मीर के लिए ऑरेंज, हिमाचल के लिए रेड अलर्ट

आईएमडी ने कहा है कि दो पश्चिमी विक्षोभों के कारण 21 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बर्फबारी होगी। मौसम विभाग ने वर्तमान वायुमंडलीय परिस्थितियों को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में ऑरेंज अलर्ट और हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट की जारी किया है

हिमाचल प्रदेश के 7 जिलों में भारी बर्फ़बारी, तूफान की संभावना  

मौसम कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को लाहौल और स्पीति, किन्नौर के कुछ हिस्सों और हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और चंबा जिलों के ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी हुई। स्थितियों को देखते हुए मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में “भारी” से “बहुत भारी” बारिश या फिर बर्फबारी और तूफान के साथ ओलावृष्टि, तेज हवाएं और बिजली गिरने का “रेड” अलर्ट जारी किया है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में होगी बारिश 

इस बीच IMD ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर 21 फरवरी तक बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews