आधार कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, UIDAI ने जारी किये नए निर्देश, यहाँ जानें अपडेट

आधार कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, UIDAI ने जारी किये नए निर्देश, यहाँ जानें अपडेट

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड आज के समय में सबसे जरूरी दस्तावेज बन चुका है। इसके बिना लगभग सभी ऑफिशियल काम अधूरा होता है। अक्सर इसे लेकर सरकार नए-नए अपडेट्स करता रहता है। एक बार फिर नए निर्देश जारी किए गए हैं, जिसका पालन ना करने पर आपको भारी नुकसान का सामना कर पड़ सकता है।

UIDAI ने कही ये बात

UIDAI ने नए निर्देश जारी किए हैं, जिसकी जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी है। इसके अलावा समाधान के लिए नंबर भी जारी किए हैं। यूआईडीएआई के मुताबिक बाल आधार, आधार एनरॉलमेंट और बायोमेट्रिक अपडेट्स बिल्कुल फ्री होते हैं। साथ ही उन एजेंसी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा जो आधार सर्विसेज़ के लिए एक्स्ट्रा चार्ज वसूलते हैं। यदि आप भी इन परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो इसकी शिकायत एक नंबर “1947” पर कॉल करके कर सकते हैं। इसके अलावा आप @uidai.gov.in पर जाकर अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।

आधार से पैन को करें लिंक

यदि अपने अब तक अपने आधार और पैन को लिंक नहीं किया है तो तुरंत यह काम खत्म कर लें। 31 मार्च 2023 तक ही दोनों को लिंक करने का समय दिया गया है। लिंक ना करने पर आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बिना लिंक्ड आधार कार्ड और पैन कार्ड से आप किसी भी फाइनेंशियल काम करने में समर्थ रहेंगे। बता दें फी इनवैलिड पैन कार्ड के इस्तेमाल पर आयकर अधिनियम के तहत 1961 धार 272बी के तहत आपको 10 हजार रुपये तक का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews