PM Kisan 2024 : किसानों के लिए जरूरी खबर, अबतक नहीं मिले 17वीं किस्त के पैसे, फटाफट करें ये काम, फिर खाते में आएंगे 2000-2000

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और आपको किस्त से लेकर ई-केवाईसी, भू-सत्यापन या अन्य तरह की कोई जानकारी लेनी है या कोई समस्या है, तो ऐसे में हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल कर सकते हैं और नए आवेदन के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं।
PM Kisan Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM KISAN Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र की सबसे बड़ी योजना है। फरवरी 2019 से शुरू की गई इस योजना के तहत हर चार महीने में तीन समान किस्तों में दिए जाते है, इस तरह प्रति वर्ष 6,000/- रुपये का वित्तीय लाभ किसानों को डीबीटी मोड के माध्यम से मिलता है।हाल ही में 18 जून को 9.3 करोड़ किसानों के खाते में पीएम नरेन्द्र मोदी 17वीं किस्त के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है, अगर अबतक किसी लाभार्थी किसान के खाते में पैसे नहीं आए है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, बस आप कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो कर इसे पा सकते है।

किस्त अटकने के ये हो सकते है कारण

पहला ईकेवायसी, भूमि सत्यापन और बैंक खाता आधार से लिंक ना होना। दूसरा बैंक की डिटेल्स में कोई गड़बड़ी होना। तीसरा आवेदन फॉर्म में कोई गलती, जैसे नाम, शहर, खाता नंबर आदि ।

फटाफट पूरा करें ये काम तुरंत खाते में आएंगे पैसे

  • सबसे पहले आप अपने खाते को pmkisan.gov.in की वेबसाइट पर चेक करें, कि आपके खाते में पैसा आया है या नहीं।
  • आवेदन फॉर्म में बैंक खाता, आधार नंबर की जानकारी चेक करें, सही है या नहीं।
  • बैंक खाते की डिटेल्स, ईकेवायसी, भूमि सत्यापन आदि में तो कोई गलती नहीं की है, ये भी चेक कर लें।
  • रजिस्‍ट्रेशन कराते वक्‍त एड्रेस गलत लिखाने, बैंक अकाउंट नंबर गलत देना, एनपीसीआई में आधार सीडिंग नहीं होने या पीएम किसान खाते का ईकेवाईसी अब तक नहीं कराने पर पैसा आपके खाते में नहीं आया है।

हेल्पलाइन नंबर्स का भी करें यूज

  • पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।
  • पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

  • स्टेप 1. आपको सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • स्टेप 2. अब आपको स्क्रीन पर पीएम किसान का पोर्टल खुला दिखाई देगा। यहां आपको FARMERS CORNER पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3. अब आपको कई सारे ऑप्शंस दिखेंगे। आपको नो योर स्टेटस पर क्लिक करना है।
  • स्टेप 4. अब स्क्रीन पर खुले पेज में ऊपर की तरफ Know Your Registration Number पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5. अब अपना आधार नंबर दर्ज करें। आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें।अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा।
  • स्टेप 6. नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें।अब आपको स्क्रीन पर पीएम किसान की किस्त की पूरी जानकारी दिखाई देगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews