राशन कार्ड धारकों के लिए काम की खबर, 15 जुलाई तक पूरा कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा अनाज का लाभ! कट सकता है नाम

अगर 15 जुलाई तक राशन कार्ड धारकों ने दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन और राशन डीलर से सबमिट नहीं कराया। तो मुफ्त राशन मिलना बंद हो जाएगा।
ration card holder news

Rajasthan Ration Card Holder: राजस्थान के राशन कार्ड धारकों के लिए काम की खबर है। खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाभ पाने वाले लाभार्थियों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार ने ई-केवाईसी की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब राशन कार्ड धारक 15 जुलाई 2024 तक हर हाल में ईकेवायसी करवा लें, अन्यथा सदस्य का नाम योजना से हट जाएगा और उसे गेहूं का लाभ नहीं मिलेगा।

15 जुलाई तक पूरा करें ईकेवायसी का काम

राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने गेहूं वितरण के लिए ई-केवाईसी लागू किया है, जिसके लिए सभी पात्र लाभार्थियों को 15 जुलाई तक केवाईसी करवाना अनिवार्य है।पहले ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 30 जून 2024 थी ।अगर 15 जुलाई तक राशन कार्ड धारकों ने दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन और राशन डीलर से सबमिट नहीं कराया। तो मुफ्त राशन मिलना बंद हो जाएगा।बिना ई-केवाईसी के किसी भी लाभार्थी को राशन की दुकान पर मुफ्त गेहूं नहीं मिलेगा।

ऐसे कर सकते है ईकेवायसी

बता दें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने गेहूं वितरण के दौरान पॉस मशीन में व्यापक बदलाव किए हैं। ताकि संबंधित डीलर अपने यहां गेहूं लेने के लिए पहुंचने वाले लाभार्थियों के साथ उसके परिवार के अन्य सदस्यों की ई-केवाईसी पॉस मशीन के माध्यम से भी करा सकें।  राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में धोखाधड़ी को रोकने और उचित लाभ वितरण की गारंटी के लिए यह उपाय किया जा रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews