राशनकार्ड धारकों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 15 जून से पहले कर लें ये काम, वरना ब्लॉक हो जाएगा कार्ड, नहीं मिलेगा अनाज!

अगर किसी लाभार्थी के पास आधार कार्ड नहीं है तो यह उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी, इसलिए निर्धारित तिथि से पहले आधार कार्ड भी बनवा लें। 
ration card holder benefit

Ration Card Holder eKYC : बिहार के लाखों राशनकार्ड धारकों के लिए काम की खबर है। अब राशन कार्ड पर अंकित सभी पारिवारिक सदस्यों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य हो गया है।अगर अबतक आपने ईकेवायसी नहीं करवाई है तो 15 जून तक करवा लें। अगर ई-केवाईसी नहीं कराया तो खाद्यान्न लाभ लेने से वंचित होना पड़ सकता है।इसके लिए  सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और जनवितरण प्रणाली दुकानदारों को अवगत करा दिया गया है।

बिहार में KYC की लास्ट डेट 15 जून

  • अगर राशन कार्ड धारक ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो उनका राशन कार्ड अस्थायी तौर पर ब्लॉक कर दिया जाएगा, राशन कार्ड से उनका स्वत: विलोपित हो जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को राशन लेने में परेशानी हो सकती है,ऐसे में उपभोक्ता निर्धारित तिथि तक निकटतम दुकानों पर जाकर अनिवार्य रूप से निशुल्क ई-केवाईसी करा लें।
  • सभी जविप्र दुकानदारों को निर्धारित तिथि के अंदर अपने-अपने क्षेत्र के लाभुकों को इससे अवगत कराने को कहा है।अगर किसी लाभार्थी के पास आधार कार्ड नहीं है तो यह उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी, इसलिए निर्धारित तिथि से पहले आधार कार्ड भी बनवा लें।
  • लाभुकों को विस्तृत जानकारी लेने के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के मोबाइल पर संपर्क करने को कहा है।

राजस्थान में ईकेवायसी की लास्ट डेट 30 जून

  • राजस्थान के राशनकार्ड धारकों के लिए भी ईकेवायसी अनिवार्य कर दिया गया है, इसकी लास्ट डेट 30 जून है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित पात्र लाभार्थियों की ई-केवाइसी संबंधित राशन डीलर को अपनी पोस मशीन से करनी होगी।
  • अंगूठे का निशान नहीं आने वाले उपभोक्ताओं की आइरिस स्कैनर के जरिए ई-केवाइसी करानी होगी। योजना के तहत किसी भी तरह के अपात्र व्यक्ति व दोहरे नाम को रोकने के लिए ये नई व्यवस्था प्रारंभ की गई हैं।
  • राशन डीलर को अपनी मशीन पर जुड़े राशन कार्ड देखने के लिए विभाग की ओर से लिंक भी जारी किया गया हैं। सभी राशन डीलर व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे गए वीडियो की सहायता से सदस्यों की आसानी से eKYC कर सकते हैं।
  • सत्यापन केवल आधार और आइरिश से ही होगा। इसमें किसी प्रकार की ओटीपी आदि की सुविधा नहीं हैं।संबंधित डीलर अपने यहां गेहूं लेने पहुंचने वाले सदस्य के साथ उसके परिवार के शेष सदस्यों की ई-केवाइसी पोस मशीन के माध्यम से कर सकेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews