Transfer News: शिक्षकों कर्मियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, जल्द हटेगा तबादलों से बैन, जानें किस महीने में होंगे ट्रांसफर, जारी हुए ये निर्देश

 जनजातीय इलाकों में तीन साल पूरा कर चुके टीचर्स 15 मार्च 2025 से पहले 5 मनपसंद जगहों के नाम उच्च और प्रारंभिक निदेशकों के पास भेज सकते है और फिर मुख्यमंत्री से मंजूरी के बाद तबादला आदेश जारी होंगे।
transfer news

Himachal Pradesh News : हिमाचल प्रदेश के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश की सुक्खू सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही  टीचर्स कर्मचारियों के तबादलों से बैन हटाने का फैसला लिया है।

इससे पहले शिक्षा विभाग ने जनजातीय क्षेत्रों में सेवाकाल पूरा कर चुके इच्छुक शिक्षकों से रिक्तियों वाले पांच स्कूलों के विकल्प देने को कहा है। जनजातीय इलाकों में तीन साल पूरा कर चुके टीचर्स 15 मार्च 2025 से पहले 5 मनपसंद जगहों के नाम भेज सकते हैं।शिक्षकों को उच्च और प्रारंभिक निदेशकों के पास तबादले करवाने के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद शिक्षा निदेशकों को 20 मार्च तक राज्य सरकार के पास प्रस्ताव भेजने होंगे और फिर मुख्यमंत्री से मंजूरी के बाद तबादला आदेश जारी होंगे।

अप्रैल से स्कूल तो मई से कॉलेज शिक्षकों के होंगे तबादले

इस संबंध में शुक्रवार को शिक्षा सचिव की ओर से कार्यालय आदेश जारी किया गया। स्थानांतरण पर प्रतिबंध हटाने के बाद  स्कूल कैडर में 1 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक और कॉलेज कैडर में 1 मई 2025 से 15 मई 2025 तक ट्रांसफर किए जाएंगे। इसके अलावा एक ही जगह पर 3 साल से जमे टीचर्स के ट्रांसफर पर भी विचार किया जाएगा, लेकिन पारस्परिक स्थानांतरण पर विचार नहीं किया जाएगा।

Order Copy

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews