प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी लड़की, मां और भाई ने कुल्हाड़ी से की निर्मम हत्या

पाली में 13 साल पुरानी रंजिश में हुई अंधी हत्या का खुलासा

Girl killed for talking to boyfriend : राजस्थान के अजमेर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां मां और भाई ने मिलकर लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी। उसके प्रेमसंबंध से नाराज होकर उन्होने ये खतरनाक कदम उठाया। सोनू अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी और इसी दौरान उसकी मां और भाई ने कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी।

दरअसल पुलिस को 29 अप्रैल को मानपुरा के जंगल के कुएं में एक लड़की की लाश मिली थी। अजमेर की श्रीनगर पुलिस ने तफ्तीश की तो उसकी पहचान सोनू के रूप में हुई। तीन दिन पहले 26 तारीख को उसके घरवालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और तबसे पुलिस सोनू की तलाश कर रही थी। उसका शव मिलने पर उसके घर सूचना दी गई और इसके बाद घरवालों ने गैंगरेप और हत्या की आशंका जताई। लेकिन पुलिस को उनके बयानों पर शक था।

पुलिस ने सोनू की मां शांति बेगम और भाई हनीफ से अलग अलग पूछताछ की तो उनके बयान विरोधाभासी पाए गए। इसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर वो टूट गए और सारा सच उगल दिया। इन दोनों ने सोनू की हत्या करने का बात कबूल ली। इसके बाद खुलासा हुआ कि सोनू किसी युवक से फोन पर बात करती थी। शांति बेगम ने कई बार उसे ऐसा करने से रोका, लेकिन वो नहीं मानी। 26 अप्रैल को भी वो फोन पर बात कर रही थी और उसी दौरान गुस्साई मां और भाई ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। घटना में उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसके शव को जंगल के बने कुंए में ठिकाने लगा दिया और लौटकर उसकी गुमशुदगी की बात फैला दी। उनके कबूलनामे के बाद पुलिस ने अब दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews