Reels बनाने से रोका तो पत्नी ने अपने घरवालों के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या

Reels

Husband murdered for stopping from making reels : इन दिनों सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म पर रील्स का ट्रेंड काफी चलन में हैं। हालत ये है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित कई स्थानों पर रील्स की भरमार है। अब हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन है और सबको मिनटों में वायरल होने की चाह है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि रील्स बनाकर ये आसानी से किया जा सकता है। हालांकि बहुत सारे प्रतिभाशाली लोग भी इनमें शामिल हैं और कई रील्स बहुत बेहतरीन भी होती है। लोग अपने टैलेंट को इसके जरिए दुनिया के सामने ला सकते हैं..ये अच्छी बात भी है। लेकिन क्या इनकी लत ऐसी हो सकती है जो किसी अपराध का कारण बन जाए ?

रील्स बनाने से मना करने पर हत्या

ऐसा एक मामला सामने आया है बिहार के बेगूसराय से..जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाएगा। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी को रील्स बनाने से रोका तो पत्नी और उसके घरवालों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। महेश्वर राय नाम के इस व्यक्ति की शादी करीब सात साल पहले  खोदाबंदपुर के फफौत गांव की रहने वाली रानी कुमारी के साथ हुई थी। वो कोलकाता में मजदूरी करता था और पिछले दिनों अपने घर आया था। उसकी पत्नी को टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने की आदत लग गई थी और महेश्वर को ये बात पसंद नहीं थी।

युवक के घरवालों ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप

इसी बात को लेकर अक्सर उसकी पत्नी से अनबन होती थी। इस बार भी वो घर आया तो रील्स बनाने को लेकर विवाद हुआ और उसने पत्नी को रील्स बनाने से मना किया। जानकारी के मुताबिक उसकी पत्नी अपने मायके में थी और महेश्वर उससे मिलने वहीं गया था और इस बात पर फिर उनमें झगड़ा हुआ। इसके बाद पत्नी और उसके घरवालों ने मिलकर महेश्वर की हत्या कर दी। इस बात की जानकारी तब लगी तब महेश्वर के भाई ने उसे फोन किया और फोन किसी और ने उठाया। महेश्वर के घरवालों का आरोप है कि उसकी पत्नी और ससुरालवालों ने रील्स और वीडियो बनाने से मना करने पर उसकी हत्या की है। फिलहाल पुलिस को घटना की सूचना दी गई है और वो मामले की जांच कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews