युवक पर गोलियां बरसा रहे थे बदमाश, महिला ने डंडा लेकर ललकारा, अकेले चार को खदेड़ा

The woman chased away the miscreants

Woman chased away armed criminals : कहते है कि हिम्मत हो तो आप बड़ी से बड़ी मुसीबत से लड़ सकते हैं। इस बात को साबित किया है एक महिला ने, जो हथियारबंद बदमाशों के सामने अकेले ही एक डंडे के सहारे डट गई। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति पर फायरिंग की गई वो हत्या के एक मामले में आरोपी है।

बदमाशों ने गोलियां बरसाई

ये घटना हरियाणा के भिवानी की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भिवानी की डाबर कॉलोनी में चार बदमाश दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। यहां एक मकान के बाहर हरीकिशन उर्फ हरिया खड़ा हुआ था, जिसपर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। बता दें कि हरिया हत्या का आरोपी है और जिम प्रशिक्षक रवि पहलवान की हत्या के आरोप में वो जेल में बंद था। कुछ दिन पहले ही वो जमानत पर बाहर आया है।

महिला ने बहादुरी से किया सामना

सीसीटीवी फुटेज में हम देख सकते हैं कि जैसे ही गोलियां चली, हरिया भागकर मकान के अंदर चला गया। लेकिन बदमाश मकान के गेट तक आकर उसपर निशाना साधते रहे। इतने में गोलियों की आवाज सुनकर सामने के मकान में रहने वाली एक महिला दौड़कर बाहर आ गई। उसके हाथ में एक बड़े डंडे वाली झाड़ू थी और उसने वही दिखाकर उन बदमाशों को ललकार दिया और खदेड़ने की कोशिश की। महिला को देखकर चारों बदमाश अपनी बाइक पर बैठकर भाग गए। बताया जा रहा है कि इस घटना में हरिया को तीन गोलियां लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहरहाल, इस सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद सभी इस महिला की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews